Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 27, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    UP Politics: चुनाव में बीजेपी का साथ नहीं देने पर रालोद की बड़ी कार्रवाई, इन दिग्गज नेताओं को पार्टी से निकाला

    Updated: Mon, 27 May 2024 09:13 AM (IST)

    UP Politics Latest News आगरा जनपद में रालोद ने दो नेताओं को बाहर का रास्ता दिखाया है। वहीं छह को नोटिस जारी किया है। रालोद नेताओं ने सर्वाधिक फतेहपुरस ...और पढ़ें

    UP Politics: रालोद ने दो को दिखाया बाहर का रास्ता छह को दिया
    UP Politics: रालोद ने दो को दिखाया बाहर का रास्ता छह को दिया

    HighLights

    1. गठबंधन प्रत्याशी के विरोध में किया चुनाव में कार्य
    2. अधिकांश नेता फतेहपुरसीकरी लोकसभा क्षेत्र के हैं नेता

    जागरण संवाददाता, आगरा। लोकसभा चुनाव में पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल रालोद के दो नेताओं को बाहर का रास्ता दिखाया है, तो वहीं छह को नोटिस दिया गया है। इनपर आरोप है कि भाजपा प्रत्याशियों के लिए इन्होंने काम नहीं किया। बल्कि विरोध में कार्य किया है। इसे पार्टी अनुशासनहीनता मानते हुए कार्रवाई की गई है।

    अब युवा राष्ट्रीय लोकदल के सचिव कप्तान सिंह भगौर को पार्टी से निष्कासित किया गया है। इसके साथ ही छह और नेताओं को चिन्हित किया है, जिन्होंने गठबंधन प्रत्याशी और पार्टी विरोधी कार्य किए हैं। उन्होंने नोटिस देकर स्पष्टीकरण मांगा गया है।

    ये भी पढ़ेंःUP Weather News: यूपी के कई जिलों में लू का अलर्ट, जल्द बदलेगा पूर्वी उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज, मिलेगी चिलचिलाती गर्मी से राहत

    अन्य प्रत्याशियों का दिया था साथ

    गठबंधन प्रत्याशी का साथ न देकर अन्य दलों के प्रत्याशियों के लिए रालोद नेताओं ने काम किया। उन्हें काफी रोकने का प्रयास किया, लेकिन वे नहीं माने। रालोद जिलाध्यक्ष महेश कुमार जाटव ने बताया कि पार्टी विरोधी कार्य करने पर रालोद के पूर्व मंत्री एवं अनुशासन समिति के अध्यक्ष धर्मवीर सिंह बालियान ने उन्हें पार्टी से निष्कासित किया है।

    ये भी पढ़ेंः Agra: योगी चैतन्य नाथ मर्डर केस में खुलासा, शिष्य ही निकला गुरु की हत्या का आरोपी, कत्ल की वजह जानकर सभी हैरान

    खबरें और भी