यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 02, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Karwa Chauth 2023: एक पति दो पत्नियां; दोनों ने रखा सुहाग की लंबी उम्र के लिए व्रत, बोलीं-हम बहनें खुशी से काटेंगे जिंदगी
Agra News इंटरनेट मीडिया में एक साथ करवाचौथ मनाने का वीडियो हो रहा प्रसारित। दोनों पति के साथ रहकर दुनिया को दिखा देंगे कि जहां प्यार होता है वहां कोई ...और पढ़ें

HighLights
- दो पत्नियाें का करवाचौथ पर एक चांद, वीडियो हो रही प्रसारित
- एत्माद्दौला की रहने वाली दो महिलाओं ने एक पति के रखा करवाचौथ का व्रत
जागरण संवाददाता, आगरा। दो पत्नियों का एक चांद, दोनों ने एक साथ एक ही पति के लिए करवाचौथ का व्रत रखा। साथ में करवाचौथ की पूजा की, एक साथ व्रत खोला। पति ने इसका वीडियो फेसबुक समेत अन्य इंटरनेट मीडिया माध्यमों में अपलोड कर दिया। दो पत्नियों को एक साथ करवाचौथ का व्रत रखने का वीडियो गुरुवार काे इंटरनेट मीडिया में तेजी से प्रसारित हो गया।
मामला एत्माद्दौला के नगला बिहारी के रहने वाले रामबाबू निषाद का है। करवाचौथ पर उनकी दोनों पत्नियों द्वारा एक साथ व्रत रखने और पूजा करने का वीडियाे इंटरनेट में खूब प्रसारित हो रहा है। रामबाबू के पहली पत्नी शीला देवी से दो बच्चे हैं। आठ वर्ष पहले दोनों की शादी हुई थी। शीला देवी तभी से पति की लंबी आयु के लिए करवाचौथ का व्रत रखती आ रही हैं।
करीब एक वर्ष पहले उनकी मुलाकात एत्माद्दौला क्षेत्र की रहने वाली मन्नू देवी से हो गई। दोनों के बीच मुलाकात का यह सिलसिला चल निकला। दोनों में प्यार हो गया। इसकी जानकारी पत्नी शीला देवी को हुई। उन्होंने पति के प्यार का मान रखा। इसके बाद रामबाबू ने तीन महीने पहले मन्नू देवी से मंदिर में रीति-रिवाज के साथ शादी कर ली। शीला देवी ने पति के प्यार को अपने घर में जगह दी।
मन्नू देवी को अपनी छोटी बहन मानते हुए घर में साथ रख लिया। बुधवार काे शीला देवी के साथ मन्नू देवी ने भी पति की दीर्घायु के लिए करवाचौथ का अपना पहला व्रत रखा। दोनों ने एक साथ चांद देख पति की पूजा की। इसका वीडियाे गुरुवार को इंटरनेट मीडिया में प्रसारित हो गया।
खबरें और भी
दोनों पत्नियां रहती हैं साथ, एक दूसरे में है प्यार
शीला देवी और मन्नू देवी का कहना है कि वह आपस में खुशी से रहते हैं। दोनों काे एक दूसरे से कोई शिकायत या गिला शिकवा नहीं है। आपस में बहनें बनकर जीवन हंसी खुशी जी रहे हैं।
इंटरनेट मीडिया में दोनाें पत्नियों की हैं दर्जनों रील
रामबाबू उनकी दोनों पत्नी शीला देवी और मन्नू देवी की फेसबुक पर एक साथ घूमते हुए दर्जनों वीडियो हैं। यह वीडियाे अब खूब प्रसारित हो रही हैं। लोग इन्हें सर्च करके देख रहे हें।इनमें शीला और मन्नू देवी एक साथ पति के बराबर में खड़ी हैं।