आगरा महिला पुलिसकर्मी नेहा ने जीता सभी का दिल: चौराहे पर गिरा 500-500 नोटों से भरा बैग, लौटाकर पेश की इमानदारी की मिसाल
आगरा के रामबाग चौराहे पर तैनात महिला यातायात पुलिसकर्मी नेहा ने ईमानदारी का परिचय दिया। उन्होंने एक महिला यात्री का 3 लाख रुपये नकद से भरा गिरा हुआ बै ...और पढ़ें

रुपये लौटाने के दौरान पुलिसकर्मी।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, आगरा। रामबाग चौराहे पर तैनात यातायात महिला पुलिसकमी नेहा ने ईमानदारी का उदाहरण प्रस्तुत किया। चौराहे पर गिरे 500-500 के नोटों से भरे बैग को देखकर भी उनका ईमान नहीं डिगा। बैग उठाने के बाद महिला यात्री के पीछे दौड़ लगा आवाज देकर रोका।
बैग लौटाने पर महिला यात्री की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। महिला पुलिसकर्मी की ईमानदारी की इंटरनेट मीडिया में भी लोग प्रशंसा कर रहे हैं। वर्ष 2016 बैच की आरक्षी नेहा मैनपुरी के थाना कुर्रा क्षेत्र की रहने वाली हैं। लगभग पौने दो वर्ष से यातायात पुलिस में तैनात हैं।
रामबाग चौराहे पर पुलिसकर्मी नेहा ने प्रस्तुत किया ईमानदारी का उदाहरण
घटना शनिवार सुबह 11 बजे की है। आरक्षी नेहा की रामबाग चोराहे पर ड्यूटी थी। वह वाटर वर्क्स चौराहे की ओर से आने वाले यातायात को रोक रही थीं। यातायात उप निरीक्षक किशनपाल चौराहे से टेढ़ी बगिया जाने वाले मार्ग पर खडी रोडवेज बसों को हटा रहे थे। वहां तेनात अन्य यातायात पुलिसकर्मी दूसरे मार्गों से आने वाले वाहनों को सुचारू करा रहे थे।
यह भी पढ़ें- एटा में 185 करोड़ रुपये से बनेगा 16 KM लंबा बाईपास, लाखों वाहन चालकों को जाम से मिलेगी राहत
ऑटो से उतरते समय महिला यात्री के हाथों से गिरे बैग में थे तीन लाख रुपये
महिला पुलिसकर्मी नेहा ने बताया कि इसी दौरान चौराहे पर एक आटो आकर रुका। जिसमें से महिला और युवक उतरे। युवक की गोद में बच्चा था। महिला कई बैग पकड़े थी। इसी दौरान महिला के हाथों से एक बैग छूटकर गिर गया। महिला को इसका पता नहीं चला। उनकी नजर महिला के हाथों से गिरे बैग पर पड़ी तो तत्काल उसे उठाया। तब तक महिला यात्री और युवक आगे निकल चुके थे। उनके पीछे दौड़ लगा आवाज देकर रोका।
खबरें और भी
महिला यात्री को बैग वापस किया तो खुशी का नहीं रहा ठिकाना
महिला यात्री को उनका बैग लौटाया तो वह बेहद खुश हो गईं। महिला ने बैग खोला तो उसमें 500-500 के नोटों की छह गड्डियां थीं। महिला परिवार के सदस्य के साथ खरीदारी करने आई थी। उन्होंने महिला का नाम और पता तक नहीं पूछा। बैग लौटाने का फोटो साथी पुलिसकर्मी द्वारा खींचा गया। नोटों की गड्डियों से भरा बैग लौटाने का नेहा का यह वीडियो अब इंटरनेट मीडिया में प्रसारित हो रहा है।