Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 09, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    आगरा पुलिस की नेक दिली; सिपाही ने कांपते दिव्यांग बुजुर्ग को आटो से पहुंचाया घर, अब शिकायत जानने भी जाएंगे

    By Jagran NewsEdited By: Abhishek Saxena
    Updated: Sat, 09 Sep 2023 07:52 AM (IST)

    Agra Police Shows Human Face Latest News In Hindi बेटों की शिकायत लेकर आए एक बुजुर्ग व्यक्ति की हालत इतनी खराब थी कि वो ठीक ढंग से खड़े भी नहीं हो पा ...और पढ़ें

    Agra News: सिपाही ने कांपते दिव्यांग बुजुर्ग को आटो से पहुंचाया घर
    Agra News: सिपाही ने कांपते दिव्यांग बुजुर्ग को आटो से पहुंचाया घर

    HighLights

    1. आज मदद को घर जाएगी ट्रांस यमुना थाना पुलिस

    आगरा, जागरण संवाददाता। दिव्यांग बुजुर्ग बेटों की शिकायत लेकर घिसटते हुए पुलिस चौकी पर पहुंचे। वहां पुलिसकर्मी न देखकर वह बाहर ही लेट गए। वर्षा में भीगने के बाद बुजुर्ग कांप रहे थे। ऐसे में यातायात पुलिस के सिपाही ने मानवता दिखाई। उन्हें मदद कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद बुजुर्ग को आटो में बैठाकर होमगार्ड के साथ उनके घर भेज दिया। शनिवार को ट्रांस यमुना थाना पुलिस बुजुर्ग के घर जाकर उनकी समस्या सुनेगी।

    ढेढ़ी बगिया चौकी पर लेटे हुए थे बुजुर्ग

    मामला शुक्रवार शाम चार बजे का है। टेढ़ी बगिया में रहने वाले एक दिव्यांग बुजुर्ग पुलिस चौकी टेढ़ी बगिया के बाहर लेटे हुए थे। बारिश में भीगने के बाद वे कांप रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि वे घिसटते हुए पुलिस चौकी तक पहुंचे थे। उन्होंने अपना नाम भगवान दास बताया। उनके दो बेटे हैं। वे कह रहे थे कि बेटों से परेशान हैं। इसलिए पुलिस से मदद लेने आए हैं।

    ये भी पढ़ेंः Train Cancaled: G-20 के चलते कौन सी ट्रेन आज और कल रहेगी निरस्त, चेक कीजिए लिस्ट, कई गाड़ियों के स्टेशन बदले

    खराब मौसम के कारण कांप रहे थे बुजुर्ग

    पुलिस चौकी के बाहर लेटकर वे पुलिसकर्मियों का इंतजार कर रहे थे। इसी बीच टेढ़ी बगिया तिराहा पर तैनात यातायात पुलिस के सिपाही राजबहादुर की उन पर नजर पड़ गई। राजबहादुर ने उनके पास जाकर हाल जाना। इसके बाद उन्हें आश्वासन दिया कि पुलिस उनकी मदद करेगी।

    यातायात पुलिस के सिपाही राजबहादुर ने उनसे कहा किमौसम खराब हैं, ऐसे में वे अपने घर जाएं। घर जाने में असमर्थता देखते हुए उन्होंने एक आटो मंगवा लिया। थाना ट्रांस यमुना में बुजुर्ग के आने की फोन से सूचना देने के बाद उन्होंने आटो में बैठाकर बुजुर्ग को उनके घर भेज दिया।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ेंः Weather Update Agra: मौसम विभाग का तीन दिनों तक झमाझम बारिश का अलर्ट, ताजनगरी में तेज बरसात से लुढ़का तापमान

    एक होमगार्ड को भी भेजा घर

    मदद के लिए होमगार्ड के एक जवान को भी आटो से उनके घर भेजा। सिपाही की मानवता दर्शाने वाला यह वीडियो शुक्रवार रात इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो गया। एसओ ट्रांस यमुना सुमनेश विकल ने बताया कि बुजुर्ग की परेशानी सुनने के लिए शनिवार को वे उनके घर जाएंगे। उन्होंने बच्चों से परेशानी होने की जानकारी दी थी। घर जाकर समस्या का निस्तारण कराएंगे।