Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Weather Today: आगरा में 13 मई से बदलेगा मौसम, गरज के साथ बारिश के आसार

    Updated: Mon, 11 May 2026 09:37 AM (IST)

    Weather Update: आगरा में रविवार को तापमान सामान्य से कम रहा, धूप के बावजूद हवा से गर्मी कम महसूस हुई। मौसम विभाग के अनुसार, 13 और 14 मई को गरज के साथ ...और पढ़ें

    सांकेति​क तस्वीर।

    सांकेति​क तस्वीर।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, आगरा। शहर में रविवार को तापमान में वृद्धि जरूर देखने को मिली, लेकिन वह सामान्य से कम बना रहा। दिनभर धूप जरूर निकली, लेकिन हवा चलते रहने से गर्मी का अहसास कम हुआ।

    अधिकतम तापमान 38.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस रहा। सामान्य से अधिकतम तापमान 3.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 2.8 डिग्री सेल्सियस कम रहा। शनिवार को अधिकतम तापमान 37.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22.3 डिग्री सेल्सियस कम रहा था।

    13 व 14 मई को गरज के साथ बौछार पड़ सकती हैं

    मौसम विज्ञानी मो. दानिश ने बताया कि सोमवार व मंगलवार को आसमान साफ रहेगा और धूप निकलेगी। एक अन्य पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने पर 13 व 14 मई को गरज के साथ बौछार पड़ सकती हैं।

    यह भी पढ़ें- UP Weather: 48 घंटे तपती गर्मी के बाद फिर से बदलेगा मौसम, यूपी में आज हाई होगा पारा