Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    UP Weather: 48 घंटे तपती गर्मी के बाद फिर से बदलेगा मौसम, यूपी में आज हाई होगा पारा

    Updated: Mon, 11 May 2026 07:15 AM (GMT+05:30)

    पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव समाप्त होने के बाद उत्तर प्रदेश में अगले दो दिनों तक मौसम शुष्क रहेगा, जिसके बाद उत्तरी भागों में हल्की बारिश हो सकती है। ...और पढ़ें

    सांकेति​क तस्वीर।

    सांकेति​क तस्वीर।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, लखनऊ प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव समाप्त होने के साथ अब कोई सक्रिय मौसम तंत्र नहीं है। ऐसे में अगले दो दिनों तक मौसम शुष्क रहेगा। इसके बाद प्रदेश के उत्तरी भाग में हल्की वर्षा हो सकती है। सोमवार से पूरे सप्ताह में छह से आठ डिग्री सेल्सियस तक तापमान बढ़ सकता है। हालांकि अभी प्रदेश में लू चलने की संभावना नहीं है।

    इस सप्ताह बढ़ेगा तापमान

    आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के मौसम विज्ञानी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि सोमवार व मंगलवार को प्रदेश में कोई विशेष चेतावनी नहीं है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 12 से 14 मई व पूर्वी उत्तर प्रदेश में 12 से 15 मई के बीच कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। प्रदेश में 12 से 14 मई के बीच कुछ स्थानों पर वज्रपात की भी आशंका है। इसके साथ ही 30 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से हवा चल सकती है।

    शुष्क रहेगा मौसम, उत्तरी भाग में हो सकती है हल्की बारिश

    रविवार को लखनऊ सहित प्रदेश के कई जिलों का अधिकतम तापमान सामान्य से तीन से चार डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया। लखनऊ का अधिकतम तापमान सामान्य से 4.7 डिग्री सेल्सियस कम यानी 35 डिग्री सेल्सियस रहा।

    अभी लू चलने की संभावना नहीं

    प्रदेश में अधिकतम तापमान प्रयागराज में सर्वाधिक 39.6 डिग्री सेल्सियस रहा। झांसी में अधिकतम तापमान 39.4 व बांदा में 39.2 डिग्री सेल्सियस रहा। आगरा का 38.5 व उरई का अधिकतम तापमान 38.4 डिग्री सेल्सियस रहा। इनके अलावा प्रदेश के अधिकतर जिलों में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस से कम रहा। इसके कारण धूप से राहत रही।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Uttarakhand Weather Today: बदला मौसम का मिजाज, पहाड़ों में बारिश-ओलावृष्टि का अलर्ट