Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 12, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    UP Weather Update: प्रदेश में सबसे ठंडा रहा आगरा, शीत लहर का प्रकोप जारी; ठंडी हवाएं कर रहीं बुरा हाल

    By Nirlosh Kumar Edited By: Aysha Sheikh
    Updated: Fri, 12 Jan 2024 10:23 AM (GMT+05:30)

    UP Weather Update उत्तर प्रदेश में ठंड ने लोगों का बुरा हाल किया हुआ है। गुरुवार को आगरा सबसे ठंडा शहर रहा। मौसम विभाग का शुक्रवार को भी गलन अधिक रहन ...और पढ़ें

    UP Weather Update: प्रदेश में सबसे ठंडा रहा आगरा, शीत लहर का प्रकोप जारी; ठिठुरे लोग
    UP Weather Update: प्रदेश में सबसे ठंडा रहा आगरा, शीत लहर का प्रकोप जारी; ठिठुरे लोग

    HighLights

    1. गुरुवार को न्यूनतम तापमान 4.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ
    2. -ठंडी हवा चलने से मौसम में बदलाव, दोपहर में निकली धूप

    जागरण संवाददाता, आगरा। उत्तर प्रदेश में गुरुवार को आगरा सबसे ठंडा शहर रहा। यहां न्यूनतम तापमान गिरकर 4.7 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। ठंडी हवा चलने से मौसम में बदलाव आया और गलन बढ़ गई। दिन में धूप निकली पर ठंडी हवा के झोंकों से लोग जूझते रहे। मौसम विभाग का शुक्रवार को भी गलन अधिक रहने का पूर्वानुमान है।

    शहर में शीत लहर का प्रकोप जारी है। बुधवार रात ठंडी हवा चलती रही थी। इससे गुरुवार सुबह आसमान साफ रहा। सुबह आठ बजे मौसम में अचानक बदलाव देखने को मिला। बादल घिर आए और ठंडी हवा के चलते गलन बढ़ गई। कंपकंपी छूटती रही। सुबह 11:30 बजे तक यही स्थिति रही।

    इसके बाद बादल छंट गए और धूप निकल आई। दिनभर धूप निकली, लेकिन ठंडी हवा चलती रही। गलन अधिक रहने से लोग दिनभर ठिठुरते रहे। मौसम विज्ञानी मो. दानिश ने बताया कि शुक्रवार व शनिवार को घना कोहरा रह सकता है। आगामी सप्ताह में न्यूनतम व अधिकतम तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस की वृद्धि देखने को मिल सकती है, लेकिन गलन अधिक रहेगी।

    दो जनवरी को रहा था 5.7 डिग्री सेल्सियस

    गुरुवार को न्यूनतम और अधिकतम तापमान में गिरावट देखने को मिली। बुधवार को न्यूनतम तापमान 8.2 और अधिकतम तापमान 19.5 डिग्री सेल्सियस रहा था। गुरुवार को न्यूनतम तापमान 4.7 और अधिकतम तापमान 18.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

    खबरें और भी

    इस सीजन में गुरुवार से पूर्व दो जनवरी को न्यूनतम तापमान 5.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। सात व आठ जनवरी को न्यूनतम तापमान 5.9 डिग्री सेल्सियस रहा था। अब तक सबसे ठंडा दिन तीन जनवरी को रहा था। अधिकतम तापमान गिरकर 12.9 डिग्री सेल्सियस पहुंचा था।

    प्रदूषित स्थिति में रही वायु गुणवत्ता

    शहर में गुरुवार को वायु गुणवत्ता थोड़ा प्रदूषित स्थिति में रही। यहां वायु गुणवत्ता सूचकांक 124 रहा, जो बुधवार के 92 (संतोषजनक स्थिति) से अधिक था। शहर में मनोहरपुर दयालबाग में वायु गुणवत्ता संतोषजनक और संजय प्लेस, सेक्टर तीन-बी आवास विकास कालोनी, शास्त्रीपुरम, रोहता व शाहजहां गार्डन में थोड़ा प्रदूषित स्थिति में रही।

    ये भी पढे़ं -

    Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में कड़ाके की ठंड, कोहरे से रेल सेवाएं भी हो रही प्रभावित, गिरता तापमान करेगा बुरा हाल