Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 10, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    UP Weather Update: मानसून की विदाई के बाद अब सुबह छाएगी धुंध, रात का तापमान देगा राहत, धूप करेगी परेशानी

    By Jagran NewsEdited By: Abhishek Saxena
    Updated: Tue, 10 Oct 2023 12:34 PM (IST)

    Weather Forecase News Agra मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि 15 अक्टूबर तक धुंध के छाने की संभावनाएं हैं। वहीं सुबह और शाम पांच से दस किमी रफ्तार से हवा ...और पढ़ें

    Weather Update: मौसम विभाग का अनुमान है कि कुछ दिन धुंध छायी रहेगी।
    Weather Update: मौसम विभाग का अनुमान है कि कुछ दिन धुंध छायी रहेगी।

    HighLights

    1. 15 अक्टूबर तक सुबह रहेगी हल्की धुंध
    2. पहली बारिश से फसल को हुआ नुकसान

    जागरण संवाददाता, आगरा। मौसम के मिजाज में मंगलवार सुबह से बदलाव आने जा रहा है। 15 अक्टूबर तक हल्की धुंध रहेगी। बरसात के आसार नहीं हैं। अधिकतम तापमान में मामूली कमी आएगी। सुबह और शाम पांच से दस किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चलेगी।

    मौसम विज्ञानी डा. दानिश ने बताया कि इस साल ठंड ठीक से पड़ेगी। आने वाले चार से पांच दिन मौसम साफ रहेगा। इसी के चलते सुबह हल्की धुंध रहेगी। शाम को इसका असर न के बराबर रहेगा। सुबह ठंडी हवा भी चलेगी। इससे दिन के तापमान में मामूली कमी आएगी। वहीं रात के तापमान में अधिक बदलाव नहीं आएगा।

    बरसात ने पहुंचाया फसलों को नुकसान

    सितंबर के दूसरे सप्ताह से अक्टूबर मध्य तक सरसों की बोवाई होती है। 80 प्रतिशत रकबा में बोवाई भी हो चुकी है, लेकिन पहले वर्षा और अब बढ़ा हुआ तापमान फसल को नुकसान पहुंचा रहा है। तीखी धूप और 38 डिग्री सेल्सियस तापमान अंकुरण प्रभावित कर रहा है।

    ये भी पढ़ेंः Ramleela Agra: सिया को आज ब्याहने निकलेंगे रघुराई, ऐतिहासिक रामबरात की शोभा बढ़ाएंगा तीन कुंतल का रजत रथ

    शुरू होगी आलू की बोवाई

    15 अक्टूबर से शुरू होने वाली आलू की फसल की बोवाई के लिए खेतों को अधिक नमी की आवश्यकता है, तो सब्जियों की फसल को छह की जगह तीन दिन में ही पानी लगाना पड़ रहा है। तीखी धूप खेतों की नमी को खींच रही है। बढ़े हुए तापमान ने फसल को नुकसान पहुंचाना शुरू कर दिया है। बाह के किसान सर्वेश सिंह ने बताया कि चार बीघा में सरसों की फसल की है।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ेंः Meerut: दिल्ली पुलिस के सिपाही ने लूटी छात्रा की इज्जत, इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर होटल में बुलाया, वीडियो बनाया

    बारिश से भर गया था खेतों में पानी

    वर्षा के कारण खेतों में अधिक पानी भर गया था, जिससे बोवाई के समय फसल खराब हो गई। दोबारा बोवाई लेकिन अब गरमी अधिक पड़ रही है। ये भी फसल को बढ़ने नहीं देगी। खेरागढ़ के किसान ब्रजेद्र कुमार ने बताया कि दो सप्ताह हो चुके हैं, लेकिन धूप तीखी होने से अंकुरण प्रभावित हो रहा है।

    ये भी पढ़ेंः मां की मिन्नतों पर दारोगा बोला, ‘मेरी जेब में हैं तेरी बेटी निकाल ले', एसपी नीरज जादौन ने लिया सख्त एक्शन

    कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डा. आरएस चौहान ने बताया कि अक्टूबर शुरुआत में 25 से 30 डिग्री सेल्सियस के मध्य तापमान होना चाहिए। 36 से 39 डिग्री सेल्सियस तापमान होने से सरसों को सर्वाधिक नुकसान पहुंच रहा है। किसान खेतों में नमी बनाए रखें।

    वहीं आलू बोवाई भी अगले सप्ताह से शुरू हो जाएगी, किसान पलेवट पर विशेष ध्यान दें। सब्जियों को नुकसान न पहुंचे इसलिए बढ़े हुए तापमान में पानी जल्दी लगाते रहें।