Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 07, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    UP Weather Update: आगरा में आंधी और वर्षा से तापमान में गिरावट, अब चलेगी लू; पढ़ें लेटेस्ट अपडेट

    Updated: Fri, 07 Jun 2024 03:16 PM (IST)

    आंधी और वर्षा से शहर में गुरुवार को अधिकतम व न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। इससे पिछले कुछ दिनों की अपेक्षा गुरुवार को गर्मी ने कम परेशान किया। ...और पढ़ें

    UP Weather Update: आगरा में आंधी और वर्षा से तापमान में गिरावट, अब चलेगी लू; पढ़ें लेटेस्ट अपडेट
    UP Weather Update: आगरा में आंधी और वर्षा से तापमान में गिरावट, अब चलेगी लू; पढ़ें लेटेस्ट अपडेट

    जागरण संवाददाता, आगरा। आंधी और वर्षा से शहर में गुरुवार को अधिकतम व न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। इससे पिछले कुछ दिनों की अपेक्षा गुरुवार को गर्मी ने कम परेशान किया। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि शुक्रवार को तेज हवा या गरज के साथ वर्षा या बौछार पड़ सकती हैं। आठ से 10 जून तक लू का प्रकोप रहने के आसार हैं।

    बुधवार रात आठ बजे के बाद आंधी आई थी। रात एक बजे के करीब भी तेज हवा चली थी और शहर व देहात में कुछ क्षेत्रों में वर्षा हुई। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार सुबह 8:30 बजे से गुरुवार सुबह 8:30 बजे तक 2.1 मिलीमीटर वर्षा रिकार्ड की गई। इसका असर गुरुवार को देखने को मिला। सुबह ठंडी हवा चलती रही और धूप का असर कम रहा।

    दिन चढ़ने के साथ धूप तेज जरूर हुई, लेकिन उसका असर मंगलवार व बुधवार की तरह नहीं था। मंगलवार को 46.1 और बुधवार को 46 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रिकार्ड किया गया था। इससे दोपहर में कुछ राहत रही। आगरा में अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम व न्यूनतम तापमान, सामान्य तापमान से कम रहे।

    आठ से 10 जून तक लू का प्रकोप

    मौसम विज्ञानी मो. दानिश ने बताया कि शुक्रवार को तेज हवा या गरज के साथ वर्षा या बौछार हो सकती है। अधिकतम तापमान में गिरावट और न्यूनतम तापमान में वृद्धि देखने को मिलेगी। आठ से 10 जून तक लू का प्रकोप देखने को मिलेगा। अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

    खबरें और भी