Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    गाजियाबाद घटना के बाद कक्षा पांच तक मोबाइल होमवर्क पर रोक, राज्य महिला आयोग ने जारी किया निर्देश

    Updated: Fri, 06 Feb 2026 09:21 AM (IST)

    राज्य महिला आयोग अध्यक्ष डॉ. बबीता सिंह चौहान ने गाजियाबाद की घटना के बाद कक्षा पांच तक के बच्चों के लिए मोबाइल पर होमवर्क भेजने पर रोक लगाने का निर्द ...और पढ़ें

    तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

    तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

    HighLights

    1. कक्षा पांच तक मोबाइल पर होमवर्क भेजने पर रोक।

    2. राज्य महिला आयोग अध्यक्ष ने डीएम को दिए निर्देश।

    3. बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य पर मोबाइल के दुष्प्रभाव।

    जागरण संवाददाता, आगरा। गाजियाबाद की तीन नाबालिग बहनों की आत्महत्या की घटना के बाद राज्य महिला आयोग अध्यक्ष डॉ. बबीता सिंह चौहान ने नई पहल की है। बाल सुरक्षा पर फोकस करते हुए मोबाइल फोन निर्भरता कम करने के लिए प्रदेश के सभी डीएम को पत्र भेजा है।

    इसमें कहा गया है कि डिजिटल अनुशासन अनिवार्य होना चाहिए। कक्षा पांच तक शैक्षणिक कार्य मोबाइल फोन पर नहीं भेजा जाना चाहिए बल्कि होमवर्क कापी पर दिया जाना चाहिए। इसका सख्ती से पालन करवाना जरूरी है। उन्होंने घटना पर दुख जताते हुए बालिकाओं के मानसिक स्वास्थ्य पर मोबाइल फोन और डिजिटल माध्यमों के दुष्प्रभावों पर चिंता जताई है।

    अध्यक्ष ने कहा है कि गाजियाबाद की घटना न केवल एक परिवार की अपूरणीय क्षति है, बल्कि समाज एवं शैक्षणिक व्यवस्था के लिए भी चेतावनी है। कोविड काल में लाकडाउन की अपरिहार्य परिस्थितियों के कारण स्कूलों द्वारा मोबाइल फोन के माध्यम से आनलाइन शिक्षण की व्यवस्था की गई थी। वर्तमान में सामान्य परिस्थितियां होने के बाद भी कई स्कूलों द्वारा बच्चों के होमवर्क, असाइनमेंट सहित अन्य शैक्षणिक गतिविधियां वाट्सएप ग्रुप या फिर अन्य डिजिटल माध्यमों से मोबाइल फोन पर भेजी जा रही है।

    इससे बच्चों के हाथ में मोबाइल फोन रहता है। यह स्थिति चिंताजनक है। बच्चे मोबाइल फोन के प्रति मानसिक, भावनात्मक एवं व्यावहारिक रूप से निर्भर रहते हैं। जैसे ही बच्चों को मौका मिलता है, मोबाइल फोन पर गेम खेलना शुरू कर देते हैं। मोबाइल फोन पर अनियंत्रित गेमिंग, इंटरनेट मीडिया व अन्य अवांछनीय गतिविधियां बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य व सामाजिक संतुलन को बिगाड़ रही है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- फर्जीवाड़े का the end! जमीन रजिस्ट्री में अब गवाहों का आधार सत्यापन अनिवार्य, नया नियम लागू

    उन्होंने सभी डीएम को निर्देश दिए हैं कि अपने-अपने जिलों में कक्षा पांच तक के सभी शासकीय, सहायता प्राप्त एवं निजी स्कूलों में अपरिहार्य परिस्थितियों को छोड़कर मोबाइल फोन से होमवर्क, असाइनमेंट या फिर अन्य शैक्षणिक पर तुरंत रोक लगाई जानी चाहिए। विद्यालयों में ही सभी शैक्षणिक कार्य पूरे कराए जाएं। यह ठोस कदम उठाने से गाजियाबाद जैसी घटनाओं पर रोक लग सकती है।