Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    50 से ज्यादा चालान, ऐसे वाहन होंगे ब्लैक लिस्टेड; आगरा की सड़कों पर नहीं दौड़ा पाएंगे गाड़ी

    By Ali Abbas Edited By: Prateek Gupta
    Updated: Tue, 04 Aug 2026 02:15 PM (IST)

    आगरा में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले और 50 से अधिक चालान वाले वाहनों को काली सूची में डाला जाएगा, साथ ही 'नो हेलमेट नो पेट्रोल' नीति सख्ती से ...और पढ़ें

    आगरा कलक्ट्रेट सभागार में यातायात व्यवस्था को लेकर बैठक करते डीएम मनीष बंसल।

    आगरा कलक्ट्रेट सभागार में यातायात व्यवस्था को लेकर बैठक करते डीएम मनीष बंसल।

    जागरण संवाददाता, आगरा। यातायात नियमों का पालन नहीं करने वाले और 50 से अधिक चालान वाले वाहनों को काली सूची में डाला जाएगा। साथ ही नो हेलमेट नो पेट्रोल की नीति को भी सख्ती से लागू किया जाएगा।

    कलक्ट्रेट में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने, यातायात व्यवस्था सुधारने और प्रवर्तन की कार्रवाई को प्रभावी बनाने के लिए डीएम मनीष बंसल ने अधिकारियों को आदेश दिए।

    बैठक में डीएम ने खराब सड़कों की स्थिति पर चिंता व्यक्त की और संबंधित एजेंसियों को अगले 15 दिन में सुधार करने की चेतावनी दी। यदि समय पर सुधार नहीं हुआ, तो कार्रवाई की जाएगी। ओवरलोड वाहनों की सूचना न देने पर रायभा और फतेहाबाद टोल प्लाजा प्रबंधकों को भी चेतावनी दी गई

    शहर को जाम मुक्त बनाने के लिए थाना और चौकी प्रभारियों की जिम्मेदारी तय की गई है, और नियमित अतिक्रमण रोधी अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं। बिना परमिट और फिटनेस वाले स्कूल वाहनों पर रोक लगाने के लिए विद्यालयों को नोटिस जारी करने और नोडल अधिकारी नामित करने का भी निर्णय लिया गया।

    चिन्हित ब्लैक स्पॉट का पुनः ऑडिट कराने का निर्देश दिया गया। बैठक में अपर नगर अधिकारी यमुनाधर चौहान, एआरटीओ आलोक अग्रवाल, अपर पुलिस उपायुक्त अलका, एनएचआई, लोक निर्माण विभाग और नगर निगम के अधिकारी उपस्थित रहे।