Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 15, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Weather Update: यूपी के 50 से अधिक जिलों में भीषण गर्मी और लू का अलर्ट, आगरा में 45 डिग्री पहुंच सकता है तापमान

    Updated: Wed, 15 May 2024 08:15 AM (IST)

    Agra Weather News अब सताएगी लू तापमान पहुंचेगा 45 डिग्री सेल्सियस। मौसम विभाग ने 16 से 18 मई के लिए जारी किया पूर्वानुमान। मंगलवार को उमस ने छुड़ाया प ...और पढ़ें

    Agra Weather: अब सताएगी लू, तापमान पहुंचेगा 45 डिग्री सेल्सियस
    Agra Weather: अब सताएगी लू, तापमान पहुंचेगा 45 डिग्री सेल्सियस

    HighLights

    1. मौसम विभाग ने लू के लिए भी अलर्ट जारी किया है
    2. दो दिन की राहत के बाद फिर से परेशानी

    जागरण संवाददाता, लखनऊ/आगरा। राजधानी समेत प्रदेशभर में पिछले सप्ताह हल्की बारिश और तेज हवा के चलते राहत के बाद मंगलवार से फिर भीषण गर्मी का सिलसिला शुरू हो गया है। आने वाले दिनों में मौसम शुष्क रहेगा। गुरुवार से ज्यादातर इलाकों में लू का अलर्ट जारी किया गया है।

    मौसम विभाग के मुताबिक, अगले चार-पांच दिनों तक आम लोगों के लिए दोपहर के समय में परेशानी बढ़ेगी। दिन और रात के पारा में पांच डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी के आसार हैं। गर्मी और लू का असर 20 मई तक बने रहने की संभावना है। मौसम विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि 20 मई तक मौसम में बदलाव की संभावना नहीं है।

    आगरा में दो दिन तापमान बढ़ेगा

    आगरा में सूरज आगामी दिनों में तेवर तो दिखाएगा ही, लू भी बेहाल करेगी। मौसम विभाग ने 16, 17 व 18 मई को अधिकतम तापमान बढ़कर 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने और लू चलने का पूर्वानुमान जताया है।

    इसके बाद भी अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस रहने से गर्मी से राहत मिलती नजर नहीं आ रही है। मंगलवार को आगरा प्रदेश में प्रयागराज और हमीरपुर के साथ संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर रहा। सर्वाधिक गरम कानपुर (43 डिग्री सेल्सियस) रहा।

    खबरें और भी

    उमसभरी गर्मी से नहीं मिली राहत

    मंगलवार को सुबह से धूप निकली। दिन चढ़ने के साथ सूरज के तेवर भी तल्ख होते चले गए। सुबह ठंडी लगने वाली हवा भी दोपहर में गरम हो उठी। उमस अधिक रहने की वजह से लोग परेशान रहे। दिनभर पसीना बहता रहा। दोपहर 12 से दो बजे के मध्य सर्वाधिक गर्मी रही। घर से बाहर निकलने से लोगों ने परहेज किया। आवश्यक काम होने पर ही शरीर को पूरी तरह ढककर लोग घर से बाहर निकले। शाम को भी चैन नहीं मिला।

    Read Also: Vande Bharat Train: एक और वंदे भारत मेट्रो एक्सप्रेस की मिलेगी सौगात, जुलाई में ट्रॉयल, 130 KM की स्पीड से इस ट्रैक पर दौड़ेगी

    Read Also: ताजमहल के पास रो रही थी पुणे की किन्नर, आगरा पुलिस ने पूछा तो कहा, थाने चलो, और फिर...मिलीं दुआएं ही दुआएं

    आगरा में सोमवार की अपेक्षा अधिकतम तापमान में मामूली वृद्धि दर्ज की गई, जबकि न्यूनतम तापमान में गिरावट आई। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को आसमान साफ रहेगा। 16 से 18 मई तक लू चलेगी। अधिकतम व न्यूनतम तापमान में वृद्धि देखने को मिलेगी।