Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    आगरा की सड़क पर पति-पत्नी और प्रेमिका का ड्रामा: गर्लफ्रेंड की पिटाई लगाकर विवाहिता ने किया यमुना में कूदने का प्रयास

    Updated: Sun, 19 Jul 2026 02:13 PM (IST)

    आगरा में आंबेडकर पुल के पास पति, पत्नी और प्रेमिका के बीच विवाद हुआ, जिसमें पत्नी ने प्रेमिका की पिटाई की। इसके बाद पत्नी ने यमुना में कूदने का प्रयास ...और पढ़ें

    महिला को समझाती पुलिस।

    महिला को समझाती पुलिस।

    HighLights

    1. आगरा में पति, पत्नी और प्रेमिका के बीच जमकर हंगामा हुआ।

    2. पत्नी ने प्रेमिका को पीटा, फिर यमुना में कूदने का प्रयास किया।

    3. पुलिस ने महिला को बचाया, तीनों को थाने ले जाकर पूछताछ की।

    जागरण संवाददाता, आगरा। थाना छत्ता क्षेत्र में आंबेडकर पुल के नीचे यमुना किनारे रविवार को पति, पत्नी और प्रेमिका के बीच जमकर हंगामा हुआ। आरोप है कि पत्नी ने पति की कथित प्रेमिका को पकड़कर सड़क पर पीट दिया। इस दौरान मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल रहा।  

    यमुना में छलांग लगाने का किया प्रयास

    हंगामे के बीच पत्नी ने यमुना में छलांग लगाने का प्रयास किया। मौके पर मौजूद थाना छत्ता पुलिस ने महिला को समय रहते पकड़ लिया और उसे नदी में कूदने से रोक दिया। इसके बाद पुलिस ने महिला को शांत कराया और तीनों पक्षों को थाने ले जाकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार मामला पारिवारिक विवाद और पति के प्रेम संबंध से जुड़ा है।

    यह भी पढ़ें- मेरठ में 357 करोड़ का टैक्स रिफंड घोटाला: 3000 क्लाइंट्स को दिलाए अवैध Refund, 50 लाख के जेवर और 4 करोड़ की FD सीज

    यह भी पढ़ें- पति को नींद की गोलियां देकर सांप से कटवाया: मेरठ पुलिस से बोली दामिनी- तुषार को छोड़ दो मैं कबूल कर लूंगी जुर्म