Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सात साल बाद खुला राज: लव मैरिज करने वाली निकली शादीशुदा, दिल्ली में लिए थे सात फेरे; अब आगरा में FIR

    Updated: Sun, 05 Jul 2026 10:00 AM (IST)

    आगरा के एक युवक ने सात साल पहले जिस युवती से प्रेम विवाह किया था, वह पहले से शादीशुदा निकली। पत्नी के जेवरात लेकर मायके से न लौटने पर पति ने छानबीन की ...और पढ़ें

    सांकेतिक तस्वीर।

    सांकेतिक तस्वीर।

    HighLights

    1. आगरा के युवक ने सात साल पहले किया था प्रेम विवाह।

    2. पत्नी पहले से शादीशुदा निकली, एक बेटी भी है।

    3. न्यायालय के आदेश पर सदर थाने में मुकदमा दर्ज।

    जागरण संवाददाता, आगरा। युवती के साथ सात फेरे लेने के सात वर्ष बाद पति सामने राज खुला कि जिससे प्रेम विवाह किया था, वह पहले से शादीशुदा है। जेवरात लेकर गई पत्नी के मायके से नहीं लौटने पर पति ने छानबीन की तो धोखाधड़ी का पता चला। मामले में पति ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र दिया था। न्यायालय के आदेश पर सदर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।

    सात साल पहले हुई थी मोना से मुलाकात

    सदर थाना क्षेत्र सीओडी मार्ग निवासी संजय चाहर ने मुकदमा दर्ज कराया है। संजय का आरोप है सात वर्ष पहले उनकी मुलाकात अलीगढ़ के रामघाट निवासी मोना से हुई थी। मोना ने खुद को अविवाहित बताकर प्रेम विवाह किया था। दोनों ने अगस्त 2018 में दिल्ली के आर्य समाज मंदिर में फेरे लिए थे। शादी से पहले मोना ने खुद के अविवाहित होने का शपथ पत्र भी दिया था।

    मुंह दिखाई में मां ने दिए थे सोने के जेवर

    मुंह दिखाई में उनकी मां ने मोना को ढाई तोला सोने का हार और विदाई में चार चूड़ियां, दो कड़े दिए थे। इसके अलावा 400 ग्राम चांदी की पायल मोना को दी थीं। पत्नी 29 अप्रैल को अपने पिता के साथ मायके चली गई। पत्नी दो सप्ताह बाद लौटने की कहकर गई,लेकिन आज तक वापस नहीं आई। बाद में एक अज्ञात व्यक्ति ने उन्हें बताया कि मोना पहले से शादीशुदा है। मनोज नाम के युवक से उसका विवाद हो चुका है। जिससे एक बेटी भी है।

    यह भी पढ़ें- आगरा: खीर में नींद की गोलियां देकर की हत्या, फिर बाथरूम में खुद डाली मिट्टी; 14 घंंटे की पूछताछ में हत्यारोपित पत्नी ने खोले राज

    सदर निवासी युवक ने दिल्ली की युवती से किया था प्रेम विवाह

    पति का आरोप है कि उसने पिछले वर्ष अगस्त में अलीगढ़ के एक होटल में मोना को बातचीत के लिए बुलाया, उसने अपने परिवार को वहां बुला लिया। सबने मिलकर उससे अभद्रता और गाली-गलौज की। बाद में पुलिस के हस्तक्षेप से जेवरात लौटाने और आपसी सहमति से तलाक लेने की बात कहा। बाद में मोना ने जेवरात नहीं लौटाए।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- राम मंदिर चढ़ावा चोरी: टिन्नू यादव का नाम लेने पर मिलती थी चेकिंग से छूट, SIT को बैंक कैशियर ने बताया

    पति ने दर्ज कराया मुकदमा

    संजय का आरोप है कि उससे साजिश के तहत जेवरात हड़पने के लिए शादी की गई। मामले में पुलिस से शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं होने पर न्यायालय में प्रार्थना पत्र दिया था। एसीपी सदर राम प्रवेश गुप्ता ने बताया कि मुकदमा दर्ज किया गया है। विवेचना की जा रही है, साक्ष्याें के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।