आगरा के सरकारी गोदाम से बचाए कॉमन सेंड बोआ सांप, चूहों की संख्या करते हैं कंट्रोल
उत्तर प्रदेश वन विभाग और वाइल्डलाइफ एसओएस ने आगरा के तेहरा सैंया स्थित एक सरकारी गोदाम से तीन सांपों, जिनमें दो कॉमन सेंड बोआ थे, का सुरक्षित रेस्क्यू ...और पढ़ें

सांप की तस्वीर। सौ: वाइल्ड लाइफ एसओएस टीम।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण टीम, आगरा। उत्तर प्रदेश वन विभाग और वाइल्डलाइफ एसओएस की संयुक्त टीम ने तेहरा सैंया स्थित सहकारी समिति के एक सरकारी गोदाम से तीन सांपों का रेस्क्यू किया। गोदाम कर्मचारियों ने सीढ़ियों के नीचे सांपों को देखकर वन विभाग को सूचना दी, जिसके बाद वाइल्डलाइफ एसओएस की रैपिड रिस्पांस यूनिट मौके पर पहुंची।

सांप की तस्वीर।
मौके से मिले तीन सांप
जब टीम ने मौके पर जांच की तो पहले दो रेड सेंड बोआ सांपों के साथ एक तीसरा सांप भी छिपा मिला। टीम ने उपकरणों की मदद से तीनों गैर विषैले सांपों को सुरक्षित पकड़ा गया और निगरानी के बाद प्राकृतिक आवास में छोड़ दिया गया।
चूहों को कम करते हैं ये सांप
वाइल्डलाइफ एसओएस के सह-संस्थापक और सीईओ कार्तिक सत्यनारायण ने बताया कि इंसानों के लिए हानिरहित होते हैं और चूहों की संख्या नियंत्रित करने में मददगार साबित होते हैं।
वहीं सह-संस्थापक गीता शेषमणि ने कहा कि गैर विषैले सांपों के प्रति जागरूकता बढ़ना सकारात्मक संकेत है। ये सांप केवल आश्रय की तलाश में गोदाम में आए होंगे और इनसे किसी भी प्रकार का कोई खतरा नहीं होता।
यह भी पढ़ें- आगरा में धू-धू कर जली इलेक्ट्रिक स्कूटी, सिपाही ने पत्नी-बच्चों संग कूदकर बचाई जान