Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 16, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Agra News: डीजे की आवाज कम करने को कहा तो महिला को निर्वस्त्र कर पीटा, थाने से पीड़िता को भगाया

    By Jagran NewsEdited By: Abhishek Saxena
    Updated: Sun, 16 Mar 2025 07:37 AM (GMT+05:30)

    Agra Crime News खंदौली में तेज आवाज में डीजे बजाने का विरोध करने पर एक महिला को उसके जेठ-जेठानी और बेटों ने निर्वस्त्र कर बेल्टों से पीटा। 24 घंटे से ...और पढ़ें

    Agra News: प्रस्तुतीकरण के लिए फाइल फोटो का प्रयोग किया गया है।
    Agra News: प्रस्तुतीकरण के लिए फाइल फोटो का प्रयोग किया गया है।

    HighLights

    1. पीड़िता ने थाने से भगाने का लगाया आरोप
    2. चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

    संसू, जागरण-खंदौली। खंदौली थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार को तेज आवाज में डीजे बजाने का विरोध करने पर जेठ-जेठानी और बेटों ने महिला को निर्वस्त्र कर बेल्टों से पीट दिया। थाने पहुंची महिला को पुलिस ने चौकी में शिकायत करने की बात कहकर टहला दिया।

    दूसरे दिन शनिवार को एक बार फिर महिला को निर्वस्त्र कर पीटा गया। 24 घंटे से अधिक समय बीतने के बाद भी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। मामला मीडिया में आने पर शनिवार रात मुकदमा दर्ज हो सका। शनिवार को इंटरनेट मीडिया पर महिला का निर्वस्त्र वीडियो भी प्रसारित हुआ।

    तेज आवाज में डीजे बजाने पर हुआ विवाद

    होली पर गांव में जश्न का माहौल था। महिला के जेठ के बेटे शाम के समय डीजे बजा रहे थे। महिला ने बताया कि शाम करीब साढ़े पांच बजे वह भैंसों का दूध निकालने के लिए पशुवाड़े में पहुंचीं। डीजे की तेज आवाज होने के कारण भैंस ऊल गई। इस पर महिला ने अपने बेटे को कुछ समय के लिए डीजे बंद कराने के लिए भेजा।

    आरोप है कि डीजे को बंद करने के लिए कहने पर जेठ के दो बेटों ने पीड़िता के बेटे को पीट दिया। महिला ने विरोध किया तो जेठ का एक बेटा दरवाजे पर खड़ी महिला को बाल पकड़कर अपने दरवाजे पर खींच ले गया। आरोप है यहां जेठ, जेठानी और उनके दो बेटो पीड़िता के कपड़े फाड़ दिया और उससे निर्वस्त्र करके बेल्ट व डंडों से पीटा।

    खबरें और भी

    पीड़िता ने थाने से भगाने का लगाया आरोप

    आरोप है कि शिकायत पर आगरा पीआरवी पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन बिना कार्रवाई के ही लौट गई। पीड़िता का कहना है कि वह खंदौली थाने पहुंची मुकदमा दर्ज करने के स्थान पर उसे मुढ़ी चौकी पर भेज दिया। यहां भी पुलिसकर्मियों ने कोई कार्रवाई नहीं की। इसके बाद महिला घर लौट गई। शनिवार दोपहर करीब तीन बजे एक बार फिर थाने गई, फिर भी उसका मुकदमा दर्ज नहीं किया गया।

    महिला का कहना है कि शनिवार सुबह 10 बजे उक्त आरोपितों ने महिला को फिर से निर्वस्त्र करके पीटा। मामला मीडिया में आने के बाद शनिवार देर रात पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया।

    Read Also: युवती को घर ले जाने लिए हो रही थी लड़ाई, पुलिस पहुंची तो प्रेम की अजब-गजब कहानी का हुआ खुलासा

    Read Also: Agra Metro Project: जुलाई से इन रूटों पर भी दौड़ेगी आगरा मेट्रो! चार नए स्टेशनों पर जून में होगा ट्रायल रन

    महिला की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। थाना पुलिस जांच कर रही है। मुकदमा दर्ज करने में अगर पुलिस की लापरवाही सामने आती है तो कार्रवाई की जाएगी। पियूषकांत राय, एसीपी एत्मादपुर