Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    हंसी-मजाक में महिलाओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी, फंस गए यूट्यूबर बाबू गप्पी; आयोग के नोटिस पर मांगनी पड़ी माफी

    By Rajpratap Singh Edited By: Prateek Gupta
    Updated: Fri, 03 Jul 2026 12:55 PM (IST)

    यूट्यूबर बाबू गप्पी अपनी वीडियो में महिलाओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर फंस गए, जिसके बाद उप्र राज्य महिला आयोग ने उन्हें नोटिस भेजा। नोटिस मिलने पर बाबू ...और पढ़ें

    यूट्यूबर बाबू गप्पी।

    यूट्यूबर बाबू गप्पी।

    जागरण संवाददाता, आगरा। प्रसिद्ध यूट्यूबर बाबू गप्पी अपनी वीडियो में महिलाओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर फंस गए हैं। उनका वीडियो इंटरनेट मीडिया पर तेजी से प्रसारित हो रहा है। जिसमें उनका किरदार डाॅक्टर बन महिलाओं के लेकर अभद्र टिप्पणी करता नजर आता है। इसके बाद उप्र राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डा. बबीता सिंह चौहान ने मामले का संज्ञान लिया और बाबू गप्पी को नोटिस भेजा।

    नोटिस पर बाबू गप्पी ने महिलाओं से माफी मांगी। रामबाग निवासी यूट्यूबर भोला गुर्जर उर्फ बाबू गप्पी ने एक काॅमेडी वीडियो अपने चैनल घपड़ सपड़ पर अपलोड की। जिसमें उनका किरदार सरकारी नौकरी न लगने पर डाॅक्टर बनने कह कर महिलाओं के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करते हुए नजर आता है। अभद्र टिप्पणी की वीडियो सुबह 11 बजे सोशल मीडिया पर तेजी से प्रसारित हुआ।

    इस पर लोगों ने बाबू गप्पी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। मामले को संज्ञान में लेते हुए उप्र राज्य महिला आयोग ने यूट्यूबर को नोटिस भेजा। यूट्यूबर ने माफी मांगते हुए वीडिया चैनल से हटा ली। आयोग की अध्यक्ष डा. बबीता चौहान ने कहा कि महिलाएं मजाक का पात्र नहीं है। मामले को संज्ञान में लेकर वीडियो चैनल से हटवाई गई है

    यूट्यूबर बाबू गप्पी ने बताया कि वीडियो में किसी भी तरह की अभद्रता नहीं की गई है। व्यंग को लोगों ने गलत समझ लिया है। यदि इस वीडियो से किसी की भावना आहत हुईं हैं तो मैं हाथ जोड़ कर माफी मांगता हूं।

    खबरें और भी