Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    अलीगढ़ के 12 ब्लॉक प्रमुख बने प्रशासक, चुनाव तक संभालेंगे जिम्मेदारी

    Updated: Mon, 20 Jul 2026 11:40 AM (IST)

    अलीगढ़ के सभी 12 ब्लॉक प्रमुखों को उनका कार्यकाल समाप्त होने के बाद प्रशासक नियुक्त किया गया है। अब वे नई क्षेत्र पंचायतों के गठन और चुनाव होने तक अपन ...और पढ़ें

    पूजा और हरेंद्र सिंह, ब्लाक प्रमुख जवां।

    पूजा और हरेंद्र सिंह, ब्लाक प्रमुख जवां।

    HighLights

    1. अलीगढ़ के सभी 12 ब्लॉक प्रमुख प्रशासक बने

    2. कार्यकाल समाप्त होने के बाद शासन ने आदेश जारी किए

    3. नए चुनाव तक क्षेत्र पंचायतों की जिम्मेदारी संभालेंगे

    जागरण संवाददाता, अलीगढ़। उत्तर प्रदेश सरकार ने ग्राम प्रधानों व जिला पंचायत अध्यक्षों की तर्ज पर ब्लॉक प्रमुखों को भी प्रशासक नियुक्त कर दिया है। शासन के आदेश के बाद रविवार से जिले के सभी 12 ब्लॉक प्रमुख प्रशासक के रूप में अपने-अपने क्षेत्र पंचायतों की जिम्मेदारी संभालेंगे।

    प्रदेश में ब्लॉक प्रमुखों का पांच वर्षीय कार्यकाल 19 जुलाई को समाप्त हो गया। इसके साथ ही क्षेत्र पंचायतों का निर्वाचित कार्यकाल भी खत्म हो गया है। अब नई क्षेत्र पंचायतों के गठन व ब्लाक प्रमुखों के चुनाव तक मौजूदा ब्लाक प्रमुख ही प्रशासक के रूप में कार्य करेंगे।

    कार्यकाल समाप्त होने के बाद शासन ने जारी किए आदेश

    जिले में कुल 12 ब्लॉक हैं। इसमें अकराबाद से राहुल सिंह, अतरौली से राजेश्वरी देवी, इगलास से भगवान देवी, गौंडा से नरेंद्र चौधरी, चंडौस से सीमा सिंह, जवां से हरेंद्र सिंह, टप्पल से बीना देवी, धनीपुर से पूजा दिवाकर, बिजौली से उमेश यादव, खैर से सौम्या गौड़, लोधा से हरेंद्र सिंह व गंगीरी से वीरवती देवी अब प्रशासक के रूप में कार्य करेंगी और करेंगे। इनकी देखरेख में क्षेत्र पंचायतों के नियमित प्रशासनिक कार्य संचालित होते रहेंगे। डीएम अविनाश कुमार की ओर से इसको लेकर आदेश जारी कर दिया गया है।

    यह भी पढ़ें- एक्सीडेंट हुआ फेल तो सांप से कटवाया: 11 महीने के प्यार में पति की हत्या, मेरठ अतुल हत्याकांड में एक और खुलासा

    यह भी पढ़ें- नशीली गोली फिर जहरीले सांप से कटवाकर हत्या: कहां से आया करैत स्नेक? मेरठ अतुल हत्याकांड में कई जवाब अधूरे

    शासन के निर्देशों के अनुरूप प्रशासक के रूप में क्षेत्र पंचायत के विकास कार्यों और जनहित से जुड़े कार्यों को पूरी जिम्मेदारी के साथ संचालित किया जाएगा।

    -

    पूजा दिवाकर, ब्लॉक प्रमुख (प्रशासक), धनीपुर

    नई क्षेत्र पंचायतों के गठन व चुनाव होने तक विकास कार्यों की निरंतरता बनाए रखी जाएगी। शासन के निर्देशों का पूरी तरह पालन किया जाएगा। इस कार्यकाल में बड़ी संख्या में काम कराए गए हैं।

    -

    हरेंद्र सिंह, ब्लॉक प्रमुख (प्रशासक), जवां

    खबरें और भी