Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    अलीगढ़ में अवैध कॉलोनियों पर एडीए का शिकंजा, 15 बीघा भूमि पर बुलडोजर चलाकर ध्वस्त

    Updated: Sat, 18 Jul 2026 06:49 PM (IST)

    अलीगढ़ विकास प्राधिकरण (एडीए) ने मथुरा रोड स्थित भुजपुरा में 15 बीघा क्षेत्र में विकसित की जा रही एक अवैध कॉलोनी पर बुलडोजर चलाकर ध्वस्तीकरण की कार्रव ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. अलीगढ़ में 15 बीघा अवैध कॉलोनी पर चला बुलडोजर।

    2. एडीए ने बिना स्वीकृत लेआउट वाली कॉलोनी ध्वस्त की।

    3. चारदीवारी, साइट ऑफिस, प्लाटों की नींव तोड़ी गई।

    जागरण संवाददाता, अलीगढ़। शहर में अवैध निर्माणों के खिलाफ अलीगढ़ विकास प्राधिकरण (एडीए) का अभियान लगातार जारी है।

    शनिवार को प्रवर्तन टीम ने कोतवाली क्षेत्र के मथुरा रोड स्थित भुजपुरा में बिना स्वीकृत लेआउट विकसित की जा रही करीब 15 बीघा क्षेत्रफल की एक अवैध कालोनी पर बुलडोजर चलाकर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की। इस दौरान कालोनी की चारदीवारी, साइट आफिस व प्लाटों की नींव तोड़ दी गई। कार्रवाई करीब तीन से चार घंटे तक चली।

    एडीए अधिकारियों के अनुसार, मथुरा रोड के निकट एनएच-91 बाइपास पर भूरे खां द्वारा करीब 15 बीघा भूमि पर कालोनी विकसित की जा रही थी। यहां प्लाटों की खरीद-फरोख्त भी शुरू हो चुकी थी। निरीक्षण के दौरान कालोनी का लेआउट स्वीकृत नहीं मिला।

    इसके बाद एडीए ने संबंधित व्यक्ति को नोटिस जारी कर स्वीकृत लेआउट व अन्य दस्तावेज प्रस्तुत करने का अवसर दिया, लेकिन निर्धारित समय में कोई अभिलेख उपलब्ध नहीं कराए गए।

    शनिवार को एडीए की प्रवर्तन टीम बुलडोजर के साथ मौके पर पहुंची और अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया। कार्रवाई के दौरान कालोनी की चारदीवारी व साइट आफिस गिरा दिए गए, जबकि विकसित किए गए प्लाटों की नींव भी उखाड़ दी गई, ताकि दोबारा निर्माण न हो सके।

    उपाध्यक्ष कुलदीप मीणा ने स्पष्ट किया कि बिना प्राधिकरण की स्वीकृति के विकसित की जा रही कालोनियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

    लोगों से भी अपील की गई है कि किसी भी कालोनी में भूखंड खरीदने से पहले उसका स्वीकृत लेआउट व प्राधिकरण की अनुमति की जांच अवश्य कर लें। कार्रवाई के दौरान अवर अभियंता मोहम्मद यासीन, विश्वजीत, श्यामवीर सिंह, दयाशंकर सहित प्रवर्तन टीम मौजूद रही।

    खबरें और भी