Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    अलीगढ़ में एडीए की 10 करोड़ की जमीन अतिक्रमण मुक्त, अब बनेंगे 1000 फ्लैट और 150 दुकानें

    Updated: Wed, 17 Jun 2026 08:53 AM (GMT+05:30)

    अलीगढ़ विकास प्राधिकरण ने बरौला जाफराबाद में अपनी 10 करोड़ रुपये की 4.41 हेक्टेयर भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया। इस जमीन पर अब 1000 फ्लैट और 150 दुकाने ...और पढ़ें

    बरौला बाइपास स्थित एडीए की जमीन पर बनी झुग्गियों को हटाते। जागरण।

    बरौला बाइपास स्थित एडीए की जमीन पर बनी झुग्गियों को हटाते। जागरण

    HighLights

    1. एडीए ने बरौला जाफराबाद की 10 करोड़ की जमीन खाली कराई।

    2. अतिक्रमण हटाकर बाउंड्रीवाल का निर्माण तुरंत शुरू किया गया।

    3. इस भूमि पर 1000 फ्लैट और 150 दुकानें बनेंगी।

    जागरण संवाददाता, अलीगढ़। शहर के बीचोंबीच स्थित करोड़ों रुपये मूल्य की अलीगढ़ विकास प्राधिकरण (एडीए) की भूमि को मंगलवार को अतिक्रमण मुक्त करा लिया गया। बरौला जाफराबाद स्थित करीब 4.41 हेक्टेयर भूमि पर अवैध रूप से डाली गई झुग्गी-झोपड़ियों को हटाकर प्राधिकरण ने दोबारा कब्जा ले लिया।

    करीब 10 करोड़ इसकी कीमत है। कार्रवाई के बाद मौके पर सीमांकन कर बाउंड्रीवाल का निर्माण भी शुरू करा दिया गया। इससे भविष्य में दोबारा अतिक्रमण न हो सके। अब इस भूमि पर एक हजार से अधिक फ्लैट व डेढ़ सौ दुकानों का निर्माण होगा।

    एडीए ने लिया कब्जा, मौके पर बनाई गई बाउंड्रीवाल

    तहसील कोल के सूतमील चौराहे स्थित बरौला जाफराबाद स्थित गाटा संख्या 375 व 376 की कुल 4.4187 हेक्टेयर भूमि एडीए के नाम दर्ज है। एडीए ने प्रशासन से इस भूमि का पुनर्ग्रहण किया था। शहर के विकसित होते क्षेत्र में स्थित इस जमीन की कीमत करीब 10 करोड़ रुपये आंकी जा रही है। प्राधिकरण ने यहां एक महत्वाकांक्षी आवासीय एवं व्यावसायिक परियोजना प्रस्तावित कर रखी है।

    पिछले कई वर्षों से एडीए की इस जमीन पर कर रखा था कब्जा

    योजना के तहत लगभग एक हजार आवासों के साथ करीब 200 व्यावसायिक भवन एवं शोरूम विकसित किए जाने हैं। बताया जाता है कि अक्टूबर 2025 में भी विशेष अभियान चलाकर इस भूमि से अतिक्रमण हटाया गया था, लेकिन पिछले कुछ समय से कुछ लोगों ने फिर से झुग्गी-झोपड़ियां डालकर कब्जे की कोशिश शुरू कर दी थी।

    खबरें और भी

    अब एडीए को इस भूमि में अगले कुछ दिनों में आवासीय व व्यावसायिक परियोजना विकसित करनी है। ऐसे में एडीए की ओर से तीन बार सार्वजनिक नोटिस जारी कर अतिक्रमण हटाने की चेतावनी दी गई थी।

    पिछले दिनों भी हुई थी कार्रवाई

    मंगलवार सुबह करीब 11 बजे एडीए उपाध्यक्ष कुलदीप मीणा के निर्देश पर सचिव राहुल कश्यप विश्वकर्मा, ओएसडी अतुल आनंद, प्रवर्तन टीम, क्षेत्रीय मजिस्ट्रेट व पुलिस बल मौके पर पहुंचा। कार्रवाई की सूचना मिलते ही कई लोगों ने स्वयं अपनी झुग्गी-झोपड़ियां हटानी शुरू कर दीं, जबकि शेष अतिक्रमण को एडीए कर्मियों ने हटवा दिया। इसके बाद पूरी भूमि का सीमांकन कर उसे प्राधिकरण के कब्जे में ले लिया गया।

    यह भी पढ़ें- प्रिंट रेट से 20 ₹ ज्यादा वसूले, अब 10 लाख देने होंगे; अलीगढ़ में MRP से अधिक दाम पर सिगरेट बेचने पर तगड़ा जुर्माना

    शहर के विकास को मिलेगी रफ्तार

    उपाध्यक्ष कुलदीप मीणा का कहना है कि शहर के विकास के लिए यह भूमि अत्यंत महत्वपूर्ण है। प्रस्तावित आवासीय व व्यावसायिक परियोजना से न केवल लोगों को आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी, बल्कि शहर के सुनियोजित विस्तार को भी गति मिलेगी। प्राधिकरण ने लोगों से अपील की है कि एडीए की भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध अतिक्रमण न करें और कहीं भी अतिक्रमण की जानकारी मिलने पर तत्काल सूचना दें। अवैध कब्जेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

    यह भी पढ़ें- बिना टमाटर के बन रहा टोमैटो सॉस और बिन मिर्च के चिली साॅस, अलीगढ़ में FSDA के छापा में हुआ बड़ा खुलासा

    इस मौके पर अधिशासी अभियंता राकेश कुमार सिंह, अवर अभियंता मनोज शर्मा, यासीन खान, अशोक शर्मा, श्यामवीर, विश्वजीत, दयाशंकर समेत अन्य मौजूद रहे।