अलीगढ़ DM आवास पर ड्यूटी के दौरान तबीयत बिगड़ी, हेड कांस्टेबल की हार्ट अटैक से मौत
अलीगढ़ में डीएम आवास पर ड्यूटी के दौरान हेड कांस्टेबल राजेंद्र प्रसाद की हार्ट अटैक से मौत हो गई। शुक्रवार को तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल में ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर का प्रयोग किया गया है।
HighLights
अलीगढ़ में हेड कांस्टेबल राजेंद्र प्रसाद की ड्यूटी पर मौत।
पुलिस लाइन में गार्ड ऑफ ऑनर, अंतिम संस्कार इटावा में।
जागरण संवाददाता, अलीगढ़। पुलिस लाइन में तैनात हेड कांस्टेबल की ड्यूटी के दौरान तबीयत बिगड़ने के बाद उपचार के दौरान मौत हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार उनकी मौत हार्ट अटैक से हुई। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद पुलिस लाइन में गार्ड ऑफ ऑनर देकर अंतिम विदाई दी गई। इसके बाद स्वजन शव को अंतिम संस्कार के लिए इटावा ले गए।
इटावा जिले के नगरियार बुजुर्ग निवासी राजेंद्र प्रसाद (58) पुलिस विभाग में हेड कांस्टेबल के पद पर तैनात थे। वर्तमान में उनकी ड्यूटी अलीगढ़ पुलिस लाइन में थी। स्वजन ने बताया कि शुक्रवार को उनकी ड्यूटी डीएम आवास पर गारद में लगी थी। सुबह करीब 11 बजे अचानक उनके सीने में तेज दर्द उठा और वह मौके पर ही अचेत होकर गिर पड़े।
साथी पुलिसकर्मियों ने तत्काल अधिकारियों को सूचना दी और उन्हें आगरा रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने पूरी कोशिश की, लेकिन देर रात उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी मिलते ही स्वजन जिले में पहुंच गए। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया।
शनिवार को पुलिस लाइन में आयोजित श्रद्धांजलि समारोह में एसएसपी नीरज कुमार जादौन, एसपी क्राइम ममता कुरील, सीओ सर्वम सिंह सहित अन्य अधिकारियों और पुलिसकर्मियों ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर देकर श्रद्धांजलि अर्पित की।