Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    अलीगढ़ के दुबे पड़ाव की बदलेगी चाल, ट्रैफिक जाम से राहत दिलाने को लागू हो रहा है ये प्लान; तीन दिन तक होगा ट्रायल

    By Surjeet Singh Edited By: Prateek Gupta
    Updated: Fri, 10 Jul 2026 07:40 PM (IST)

    अलीगढ़ के दुबे पड़ाव चौराहे पर शनिवार से नया यातायात प्लान लागू होगा, जिसका उद्देश्य जाम से राहत दिलाना है। यह तीन दिवसीय पायलट प्रोजेक्ट सीधे क्रॉसिं ...और पढ़ें

    अलीगढ़ का दुबे पड़ाव।

    अलीगढ़ का दुबे पड़ाव।

    HighLights

    1. तीन दिन का पायलट प्रोजेक्ट जाम घटाएगा।

    2. सीधे क्रॉसिंग पर रोक, लेफ्ट टर्न अनिवार्य।

    जागरण संवाददाता, अलीगढ़। शहर के सबसे व्यस्त व जाम वाले चौराहों में शामिल दुबे पड़ाव पर शनिवार से ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह बदल जाएगी। पुलिस, प्रशासन, नगर निगम व अलीगढ़ विकास प्राधिकरण (एडीए) ने संयुक्त रूप से यहां नया यातायात प्लान तैयार किया है। पहले चरण में इसे तीन दिन के पायलट प्रोजेक्ट के रूप में लागू किया जाएगा।

    इस दौरान यातायात का दबाव, वाहनों की आवाजाही, लोगों की प्रतिक्रिया व मौके पर आने वाली व्यावहारिक समस्याओं का अध्ययन किया जाएगा। इसके बाद जरूरत के अनुसार संशोधन कर इस व्यवस्था को स्थायी रूप दिया जाएगा।

    नए प्लान में रामघाट रोड से जाने वाले वाहनों को केवल बाएं मुड़ने की इजाजत रहेगी। यहां के वाहन न तो सीधे निकलेंगे और न ही दाएं मुड़ेंगे। इसी तरह मानिक चौक की तरफ से आने वाले वाहन भी सीधे चौराहे को पार नहीं कर सकेंगे

    दुबे पड़ाव शहर का ऐसा चौराहा है, जहां गांधी पार्क, रामघाट रोड, मानिक चौक व रामलीला ग्राउंड की ओर से हर समय भारी संख्या में वाहन पहुंचते हैं। सबसे अधिक परेशानी सीधे (क्रास) चौराहा पार करने वाले वाहनों के कारण होती है। चारों दिशाओं से आने वाले वाहन एक-दूसरे को काटते हैं। इससे लंबा जाम लगता है और दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है।

    नई व्यवस्था में इसी समस्या को खत्म करने के लिए सीधे क्राॅस मूवमेंट पर रोक लगाई गई है। अब अधिकांश स्थानों पर वाहन चालकों को लेफ्ट टर्न व निर्धारित स्थान से यू-टर्न के माध्यम से अपने गंतव्य तक पहुंचना होगा

    गांधी पार्क से आने वालों के लिए यह रहेगा नियम

    गांधी पार्क की ओर से आने वाले वाहन चालक अगर रामघाट रोड जाना चाहते हैं तो उन्हें चौराहे से बाएं मुड़ना होगा। रामलीला मैदान की ओर सीधे जा सकेंगे, लेकिन मानिक चौक की ओर सीधे जाने की अनुमति नहीं होगी। ऐसे वाहन चालकों को वैकल्पिक मार्ग अपनाना पड़ेगा। वह रामलीला मैछान से यू टर्न लेकर मानिक चौक की तरफ आएंगे।

    खबरें और भी

    रामघाट रोड से आने वालों को लेना होगा यू-टर्न

    नई व्यवस्था में सबसे बड़ा बदलाव रामघाट रोड की ओर से आने वाले वाहनों के लिए किया गया है। यहां से आने वाले वाहन केवल बाएं मुड़कर रामलीला ग्राउंड की ओर जा सकेंगे। अगर किसी चालक को गांधी पार्क या मानिक चौक जाना है तो पहले बाएं मुड़ना होगा, फिर रामलीला ग्राउंड पर बनाए गए निर्धारित यू-टर्न से लौटकर अपने गंतव्य तक पहुंचना होगा। 

    मानिक चौक से रामघाट रोड नहीं जा सकेंगे सीधे

    मानिक चौक की ओर से आने वाले वाहन गांधी पार्क के लिए बाएं मुड़ सकेंगे, लेकिन अगर उन्हें रामलीला मैदान व रामघाट रोड जाना है तो वह पहले गांधी बाएं मुड़कर गांधी पार्क चौराहे पर जाएंगे। यहां से यू टर्न लेकर रामघाट और चौराहा पार करके सीधे रामलीला मैदान की तरफ जा सकेंगे। इन वाहनों को सीधे चौराहा पार करने की अनुमति नहीं होगी।

    रामलीला ग्राउंड से तीन विकल्प

    रामलीला ग्राउंड की ओर से आने वाले वाहन सीधे गांधी पार्क जा सकेंगे। अगर उन्हें रामघाट रोड जाना होगा तो वह गांधी पार्क की ओर जांएगे। वहां से यूटर्न लेकर रामघाट रोड पर पहुंचेंगे। अगर मानिक चौक जाना होगा तो वह दुबे पड़ाव चौराहे से ही बाएं ओर मुड़ सकेंगे। इस व्यवस्था का उद्देश्य चौराहे पर एक साथ होने वाले क्रास ट्रैफिक को समाप्त करना है।

    शहर को जाम मुक्त बनाने के लिए यह कार्ययोजना बनाई गई है। तीन तक ट्रायल चलेगा। अगर सब कुछ सही रहा तो इसे स्थायी तौर पर लागू किया जाएगा।

    -

    किंशुक श्रीवास्तव, एडीएम सिटी