अलीगढ़ में परिजनों ने बेटी की हत्या कर रात के अंधेरे में जला दिया शव, इलाके में सनसनी
अलीगढ़ में झूठी शान के लिए एक बेटी की हत्या कर शव को रात में ही जला दिया गया। प्रेमी की शिकायत पर एसएसपी ने जांच की। ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक तस्वीर
HighLights
अलीगढ़ में झूठी शान के लिए बेटी की हत्या।
प्रेमी की शिकायत पर एसएसपी ने की जांच।
मां, दो भाई व दो मामा हिरासत में लिए गए।
संवाद सूत्र, अलीगढ़। झूठी शान के लिए स्वजन ने बेटी की हत्या कर रात में ही शव का दाह संस्कार कर दिया । गांव में घटना को आत्महत्या करा दिया। युवती के प्रेमी ने एसएसपी नीरज कुमार जादौन से इसकी शिकायत की तो जांच शुरु हुई।
एसएसपी ने घटना का निरीक्षण किया आरोप सही पाए गए। युवक की तहरीर पर पुलिस ने युवती के स्वजन के खिलाफ हत्या का मुकदमा पंजीकृत किया है। युवती की मां, दो भाई व दो मामा को पुलिस ने हिरासत में लिया है।
बसौली निवासी युवती के पड़ौसी गांव दरबर निवासी हर्षित वाष्र्णेय से प्रेम संबंध थे। दोनों के परिवार भी एक दूसरे से परिचित थे। हर्षित की खैर-इगलास रोड पर उमेश मेडिकल स्टोर है। हर्षित द्वारा 24 जुलाई को पुलिस से की शिकायत में कहा है कि मेरा बसौली निवासी 20 वर्षीय युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। जिस कारण युवती के स्वजन उसके साथ मारपीट करते थे।
15 मार्च को वह अपने स्वजनों के उत्पीड़न से तंग होकर वह मेरी दुकान पर आ गई थी। जिसने आकर मुझे बताया कि मेरे स्वजनों ने मेरे साथ मारपीट की है। कुछ देर बाद ही उसके उसके परिवार के दो लड़के दुकान पर आ गए।
दुकान के सामने भी उसे पीटने लगे। इसके सीसीटीवी फुटेज भी है। गौंडा पुलिस को सूचना भी दी थी। पुलिस युवती के स्वजनों को थाने ले गई। वहीं से युवती उसके स्वजनों को लिखित में सुपुर्दगी मैं अपने साथ ले गए। युवती के पास एक मोबाइल भी था, जिस पर हम दोनों आपस में बातचीत करते थे।
खबरें और भी
मोबाइल पर उसके बताया कि स्वजन मुझे और तुम्हें मरने की योजना बना रहे हैं। हम दोनों को मार सकते हैं। आज सुबह मुझे जानकारी हुई के युवती के स्वजनों ने कल रात उसकी हत्या कर दी। साक्ष्य मिटाने के लिए रात में ही अंतिम संस्कार कर दिया हैं युवती के परिवार वालों से मुझे जान माल का खतरा है।
यह भी पढ़ें- शादी की फोटो-वीडियो नहीं देना फोटोग्राफर को पड़ा भारी, आयोग ने लगाया अलीगढ़ में एक लाख रुपये का हर्जाना
हत्या नहीं की, आत्महत्या की: स्वजन
स्वजनों के द्वारा बताया गया सभी स्वजनों के द्वारा रात्रि आठ बजे के लगभग खाना खाया था बेटी ने भी खाना खाया था हम लोग अपने कमरे में चले गए बेटी भी अपने कमरे में चली गई और कमरे में जाकर के उसके द्वारा सुसाइड किया गया है, जिसे हम लोग निजी हॉस्पिटल, अलीगढ़ लेकर के आए जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया था। इसके बाद उसका विधि विधान से दाह संस्कार किया गया।
24 जुलाई को लिखित शिकायत मिली थी। जिसमें युवती की हत्या कर शव जलाने की शिकायत की थी। जांच की गई तो घटना की पुष्टि पाई गई। मैंने खुद घटना स्थल का निरीक्षण किया। मां, दो भाई व दो मामा को हिरासत में लिया है।
नीरज कुमार जादौन, एसएसपी