Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    अलीगढ़: आइस फैक्ट्री में अमोनिया गैस का रिसाव, फायर ब्रिगेड टीम ने टाला बड़ा हादसा

    By Digital Desk Edited By: Prateek Gupta
    Updated: Fri, 31 Jul 2026 01:39 PM (IST)

    अलीगढ़ की गुप्ता आइस फैक्ट्री में शुक्रवार सुबह अमोनिया गैस का रिसाव हुआ, जिससे इलाके में दहशत फैल गई। फायर ब्रिगेड टीम ने त्वरित कार्रवाई कर गैस रिसा ...और पढ़ें

    अलीगढ़ में आइस फैक्ट्री में अमोनिया गैस रिसाव को रोकने के लिए जायजा लेती टीम।

    अलीगढ़ में आइस फैक्ट्री में अमोनिया गैस रिसाव को रोकने के लिए जायजा लेती टीम।

    जागरण संवाददाता, अलीगढ़। शहर के दुबे के पड़ाव स्थित मीनाक्षी पुल के नीचे संचालित गुप्ता आइस फैक्ट्री में शुक्रवार सुबह अमोनिया गैस का रिसाव होने से आसपास के क्षेत्र में दहशत फैल गई। गैस की तेज गंध महसूस होने पर स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस और फायर सर्विस को सूचना दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची फायर टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गैस रिसाव पर काबू पा लिया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

    घटना की सूचना पर थाना गांधी पार्क पुलिस, मुख्य अग्निशमन अधिकारी (सीएफओ) मुकेश कुमार, फायर स्टेशन अधिकारी (एफएसओ) संजीव कुमार सिंह भी टीम के साथ पहुंच गए। राहत एवं बचाव कार्य के लिए फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां भी मौके पर भेजी गईं।

    फायर सर्विस की टीम ने जांच में अमोनिया गैस के रिसाव की पुष्टि की और तत्काल आवश्यक तकनीकी उपाय अपनाकर रिसाव को नियंत्रित कर दिया। अधिकारियों की तत्परता के चलते किसी प्रकार की जनहानि या अन्य बड़ी दुर्घटना नहीं हुई

    घटना के बाद अधिकारियों ने फैक्ट्री संचालक अभिषेक अग्रवाल को भविष्य में ऐसी लापरवाही न बरतने की सख्त चेतावनी दी। साथ ही सभी सुरक्षा मानकों का पूर्ण पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि श्रमिकों और आसपास रहने वाले लोगों की सुरक्षा बनी रहे।

    खबरें और भी

    फिलहाल स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम है। वहीं स्थानीय लोगों ने प्रशासन से आइस फैक्ट्रियों सहित अन्य औद्योगिक इकाइयों की नियमित सुरक्षा जांच कराने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।