विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अलीगढ़: LPG रिफलिंग गैस बुकिंग की समय अविधि घटी, दो लाख उपभोक्ताओं को मिलेगा लाभ

Published: Tue, 08 Sep 2026 05:55 AM (IST)

अलीगढ़ में एलपीजी सिलेंडर रिफिलिंग की बुकिंग अवधि 45 दिन से घटाकर 25 दिन कर दी गई है। इस फैसले ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक तस्वीर।

प्रतीकात्मक तस्वीर।

जागरण संवाददाता, अलीगढ़। एलपीजी रसोई गैस की किल्लत से जूझ रहे ग्रामीण अंचल के उपभोक्ताओं के लिए यह खबर सुखद है। ईरान व इजरायल में हुए भीषण युद्ध के चलते गैस का संकट गहरा गया था। तब रिफिलिंग बुकिंग का समय 25 दिन से बढ़ाकर 45 दिन कर दिया था। सोमवार को फिर से ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में गैस सिलेंडर रीफिल की बुकिंग के बीच 25 दिनों का समान समय तय कर दिया गया है। इसका लाभ करीब ग्रामीण अंचल के ढाई लाख उपभोक्ताओं को मिलेगा। उपभोक्ताओं ने केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय का आभार जताया है।

सरकार के इस फैसले तीनों प्रमुख तेल मार्केटिंग कंपनियों इंडियन आयल कॉर्पोरेशन, भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन व हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन ने सरकार के इस निर्णय को तत्काल प्रभाव से लागू किया है। जिले में इन तीनों कंपनियों की 60 वितरक हैं। इनके करीब सात लाख एलपीजी उपभोक्ता हैं। ग्रामीण अंचल में 30 एजेंसियां हैं। इनके करीब दो लाख उपभोक्ता हैं।

अलीगढ़ एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष कमला कांत तिवारी ने कहा कि समय अवधि का पेट्रोलियम कंपनियों ने ऑटोमेटिक बुकिंग सिस्टम एप को अपडेट कर दिया है। उपभोक्ता अब 25 दिन बाद गैस रिफिलिंग की बुकिंग करा सकते हैं, लेकिन अगर किसी उपभोक्ता ने अपने कनेक्शन का केवाईसी नहीं कराया तो उन्हें बुकिंग या आपूर्ति के समय परेशानी हो सकती है।

पहले गैस सिलेंडर की बुकिंग 45 दिन बाद होती थी, जिससे गैस की कमी से जूझना पड़ता था। कई बार सिलेंडर खत्म होने के बाद भी नया सिलेंडर नहीं मिल पाता था। अब 25 दिन में बुकिंग होने से समय पर महिलाओं को राहत मिलेगी। - अंजू मित्तल, उपभोक्ता, वीरपुरा, गभाना

सरकार के इस निर्णय से सबसे ज्यादा लाभ महिलाओं को मिलेगा। एलपीजी सिलेंडर की डिलीवरी के 45 दिन होने से परेशानी थी। एक बार फिर सरकार ने रिफिलिंग बुकिंग का समय 25 दिन कर दिया है। निर्णय सराहनीय है।- मधु पुंडीर, उपभोक्ता, दभौरा तेहरा मोड़, अकराबाद

यह भी पढ़ें- अलीगढ़ में रोडवेज बस की टक्कर से महिला की मौत, दो घंटे जाम; लोगों ने ड्राइवर को पीटा