विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अलीगढ़ में रोडवेज बस की टक्कर से महिला की मौत, दो घंटे जाम; लोगों ने ड्राइवर को पीटा

Published: Mon, 07 Sep 2026 10:06 AM (IST)Updated: Mon, 07 Sep 2026 10:15 AM (IST)

रोडवेज बस की टक्कर से महिला की मौत हो गई। करीब दो घंटे जाम लगा रहा। इस हादसे के बाद ...और पढ़ें

HighLights

  1. खैर में रोडवेज बस की टक्कर से महिला की मौत

  2. अंडला गांव निवासी रेखा पाठक की मौत

  3. आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर विरोध जताया

जागरण संवाददाता, अलीगढ़। तेज रफ्तार रोडवेज बस की टक्कर से 40 वर्षीय महिला की मौत हो गई। हादसा सोमवार सुबह करीब आठ बजे हुआ। महिला सड़क किनारे पैदल जा रही थीं। इसी दौरान पीछे से आई बस ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि महिला सड़क पर गिर गईं और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे के बाद आसपास के लोगों में आक्रोश फैल गया। बड़ी संख्या में ग्रामीण और राहगीर मौके पर एकत्र हो गए। लोगों ने बस को रोक लिया और चालक को पकड़ लिया। इसी दौरान कुछ लोगों ने चालक के साथ मारपीट शुरू कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चालक को लोगों के कब्जे से छुड़ाकर हिरासत में ले लिया।

aligarh small accident 7 sept

जाम में फंसे वाहन।

गांव वालों ने लगाया जाम

घटना से नाराज लोगों ने सड़क पर जाम लगाकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने लोगों को समझाने का प्रयास किया।

अधिकारियों ने मामले में कार्रवाई का आश्वासन दिया। करीब दो घंटे बाद लोगों ने जाम खोल दिया, जिसके बाद यातायात सुचारू हो सका।

यह भी पढ़ें- मुंबई में मजदूरी करते मिला आगरा का नेशनल प्लेयर, सिगरेट मिलने पर RSO की डांट; फिर शुरू हुई मिसिंग की कहानी

यह भी पढ़ें- UP Weather: आगरा में आज भारी बारिश का यलो अलर्ट, रातभर से जारी है बरसात; सोमवार से निकलेगी धूप