Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    फिल्म में काम दिलाने का झांसा देकर होटल बुलाया, अलीगढ़ में युवती को नशीला पदार्थ देकर दुष्कर्म की कोशिश

    By Santosh Sharma Edited By: Prateek Gupta
    Updated: Mon, 03 Aug 2026 02:32 PM (IST)

    अलीगढ़ में एक युवती ने फिल्म में काम दिलाने के बहाने होटल बुलाकर नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म के प्रयास का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही ह ...और पढ़ें

    सांकेतिक तस्वीर।

    सांकेतिक तस्वीर।

    HighLights

    1. होटल में नशीला पदार्थ पिलाकर वारदात को अंजाम देने का आरोप।

    2. गाजियाबाद से 16 मुकदमों में वांछित गैंगस्टर वसीम गिरफ्तार।

    जागरण संवाददाता, अलीगढ़। बन्नादेवी थाना क्षेत्र में कासगंज निवासी युवती ने युवक पर फिल्म में काम दिलाने का झांसा देकर होटल बुलाने व दुष्कर्म का प्रयास करने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

    मूल रूप से कासगंज निवासी व क्वार्सी क्षेत्र में रह रही युवती ने पुलिस को बताया कि 31 जुलाई को युवक ने फोन कर फिल्म में काम दिलाने का भरोसा दिया और मसूदाबाद बस स्टैंड के पास स्थित होटल में बुलाया। आरोप है कि वहां कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाया गया और उसके बाद दुष्कर्म का प्रयास किया गया

    विरोध करने पर आरोपित ने मारपीट भी की। सीओ द्वितीय धनंजय सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। इसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

    गाजियाबाद से दबोचा गया गैंगस्टर, 16 मुकदमों में था वांछित

    क्रिमिनल इंटेलिजेंस विंग (नगर) ने गैंगस्टर एक्ट के वांछित आरोपित को गाजियाबाद के अंकुर विहार क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। आरोपित लंबे समय से पुलिस की गिरफ्त से बाहर था।

    सीओ सिविल लाइंस सर्वम सिंह ने बताया कि इस्लामनगर, नगला पटवारी निवासी वसीम के खिलाफ थाना सिविल लाइन में गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है। आरोपित के खिलाफ हत्या के प्रयास, मारपीट, आर्म्स एक्ट, एनडीपीएस एक्ट, जुआ अधिनियम सहित 16 मुकदमे दर्ज हैं।