विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 06, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

प्रेम में नाकाम हुए तो चुन ली मौत... होटल में छात्रा और ट्यूटर ने जहर खाकर किया सुसाइड, एक साल से था अफेयर

Published: Tue, 06 May 2025 08:12 AM (IST)

अलीगढ़ में नाबालिग छात्रा और उसके ट्यूटर ने होटल में जहर खाकर जान दे दी। ट्यूटर चंद्रभान के साथ होटल ...और पढ़ें

Aligarh News: इसी होटल में मिले दोनों के शव।
Aligarh News: इसी होटल में मिले दोनों के शव।

HighLights

  1. दिल्ली-कानपुर हाईवे पर अलीगढ़ के खेरेश्वर पुलिस चौकी के पास घटना
  2. सुबह आठ बजे होटल में किया था प्रवेश, शाम छह बजे मिले मृत

संसू, जागरण lलोधा (अलीगढ़)। स्कूल के लिए निकली नाबालिग छात्रा व उसके ट्यूटर के शव दिल्ली-कानपुर हाईवे पर खेरेश्वर पुलिस चौकी के पास रायल रेस्पाइट होटल के कमरे में मिले। दोनों के बीच प्रेम संबंध थे। दोनों के स्वजन भी इस बारे में जानते थे। इससे दोनों परेशान थे। इसके चलते दोनों ने जहर खाकर जान दे दी।

बन्नादेवी थाना क्षेत्र के ज्वालाजीपुरम का चंद्रभान मथुरा से बीटेक करने के बाद संतनगर में ट्यूटर था। इसी क्षेत्र की आठवीं की छात्रा उसके पास पढ़ने जाती थी। मंगलवार सुबह वह घर से स्कूल जाने के लिए निकली, लेकिन स्कूल नहीं पहुंची।

ट्यूटर व छात्रा ने सुबह आठ बजे रोरावर क्षेत्र के रायल रेस्पाइट होटल में एंट्री की। इसमें छात्रा ने किसी मुस्कान नामक लड़की का आधार कार्ड इस्तेमाल किया, जिसमें उम्र 23 वर्ष थी। बालिग होने से होटल संचालक सूतमिल निवासी साहिल ने उन्हें कमरा नंबर 204 दे दिया। पूरे दिन दोनों होटल में रहे।

जांच करती पुलिस टीम।

होटल में रुकने की दी थी दोस्त को जानकारी

पुलिस के अनुसार, युवक ने दिन में अपने मित्र से बात की। बातचीत के दौरान वह परेशान लग रहा था। दोस्त को बताया कि वह होटल में रुका है। शाम को दोस्त ने उसे फोन किया तो नंबर बंद मिला। इसके बाद उसने दो साथियों को होटल भेजा। साथियों ने 15 मिनट तक कमरे का दरवाजा खटखटाया। जवाब न मिलने पर होटल कर्मचारियों ने शाम छह बजे दूसरी चाबी से लाक खोला। कमरे में दोनों के शव पड़े थे।

शाम को दोनों के मिले शव

किशोरी का शव बेड पर, युवक का फर्श पर था। छात्रा का बैग टेबल पर रखा मिला। दोनों के स्वजन को सूचना दी। पुलिस ने घटना की जानकारी ली। सल्फास की गोली के दो पैकेट भी बरामद किए। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। किसी की ओर से शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। 

जांच घेरे में आए होटल

आत्महत्या की घटना के बाद लोधा व रोरावर क्षेत्र में हाईवे के आसपास के होटल पुलिस जांच के घेरे में आ गए हैं। इस क्षेत्र में करीब 50 होटल हैं। कुछ तो ब्रांड के नाम पर फर्जी चल रहे हैं। कुछ में तो स्कूल की ड्रेस में छात्र-छात्राओं को आता जाता देखा जा सकता है। गांव सदलपुर के एक युवक ने कई बार होटलों में संदिग्ध गतिविधियों को लेकर पुलिस को सूचित किया था, लेकिन कुछ नहीं हुआ। एएसपी का कहना है कि इस घटना के बाद होटलों पर पुलिस नजर रखेगी।

ये भी पढ़ेंः आगरा पुलिस की मुठभेड़ में बदमाश ढेरः चार दिन पहले सर्राफ को गोली मारकर की थी लूट, CCTV में कैद हुई थी हत्या

ये भी पढ़ेंः IPS Transfer In UP: यूपी पुलिस में बड़ा फेरबदल, कई आईपीएस अधिकारियों का तबादला; देखिए पूरी लिस्ट

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।