Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    अलीगढ़ में महिलाओं के कुंडल लूटने वाले दो बदमाश पुलिस मुठभेड़ में ढेर, कई वारदातों को दे चुके थे अंजाम

    Updated: Sun, 24 May 2026 08:25 PM (IST)

    अलीगढ़ में महिलाओं के कुंडल लूटने वाले दो कुख्यात बदमाश पुलिस मुठभेड़ में मारे गए। ये बदमाश कई लूटपाट की वारदातों को अंजाम दे चुके थे। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, अलीगढ़। मडराक के बाद गोधा, अतरौली और छर्रा थाना क्षेत्र में महिलाओं के कुंडल लूटने वाले बदमाशों को पुलिस ने अतरौली क्षेत्र में ढेर कर दिया। बदमाशों ने रविवार दोपहर में भी एक महिला से कुंडल लूटे थे। इसके बाद से पुलिस उनकी घेराबंदी में लगी हुई थी।

    बाइक सवार दो बदमाशों ने सबसे पहले 17 मई को मडराक क्षेत्र में खेत में चारा लेने गईं दस महिलाओं के साथ लूट की थी। तमंचा दिखाकर महिलाओं को बदमाशों ने महिलाओं को धमकाया भी।

    WhatsApp Image 2026-05-24 at 8.17.41 PM

    मडराक थाने में इस मामले की रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस बदमाशों की तलाश में लगी हुई थी, तभी 21 मई को गोधा, अतरौली और छर्रा क्षेत्र में आठ महिलाओं के साथ लूट कर बदमाशों ने पुलिस को चुनौती देने का काम किया।

    रविवार दोपहर अतरौली क्षेत्र के गांव खेड़ा निवासी पुष्पा देवी मवेशी लेकर खेत से घर जा रहीं थीं, तभी गोधा रोड पर बाइक सवार दो बदमाशों ने तमंचा दिखाकर कुंडल लूट लिए। इसके बाद से पुलिस बदमाशों की तलाश में लगी हुई थी।

    देर शाम बदमाशों को पुलिस ने मढौली गांव के पास घेर लिया। यहां हुई मुठभेड़ में दो बदमाश ढेर हो गए। एसएसपी व अन्य अधिकारी मौके पर हैं। मारे गए बदमाशों में हापुड़ का रजा और बुलंदशहर का मुबीन है। दोनों पर लूट के कई मामले दर्ज हैं।

     

    यह भी पढ़ें- अलीगढ़ में विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, उड़ान भरते ही आई तकनीकी खराबी; दोनों पायलट सुरक्षित

    खबरें और भी