अलीगढ़ में विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, उड़ान भरते ही आई तकनीकी खराबी; दोनों पायलट सुरक्षित
अलीगढ़ के धनीपुर एयरपोर्ट से उड़ान भरने के बाद एक प्रशिक्षण विमान में तकनीकी खराबी आ गई, जिसके कारण जलाली क्षेत्र के पास उसकी आपातकालीन लैंडिंग करानी ...और पढ़ें

जलाली के पास करानी पड़ी विमान की इमरजेंसी लैंडिंग।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, अलीगढ़। धनीपुर एयरपोर्ट से उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद रविवार सुबह एक बड़ा हादसा टल गया। प्रशिक्षण के लिए उड़ान भरने वाले एक विमान में अचानक तकनीकी खराबी आ गई, जिसके बाद जलाली क्षेत्र के पास उसकी आपातकालीन लैंडिंग करानी पड़ी। गनीमत रही कि विमान में सवार दोनों पायलट सुरक्षित बच गए।
धनीपुर एयरपोर्ट से उड़ा था प्रशिक्षण विमान, दोनों पायलट सुरक्षित
बताया जा रहा है कि विमान पायनियर कंपनी का ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट था, जो नियमित प्रशिक्षण उड़ान पर था। सुबह करीब 11 बजे उड़ान के दौरान तकनीकी खामी आने पर पायलटों ने सूझबूझ दिखाते हुए विमान को सुरक्षित नीचे उतार लिया। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई।

सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे
सूचना पर सिटी मजिस्ट्रेट अतुल गुप्ता समेत पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए। अधिकारियों ने विमान और घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी जुटाई। प्रारंभिक जांच में तकनीकी खराबी को हादसे का कारण माना जा रहा है। प्रशासन पूरे मामले की जांच में जुट गया है।