Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यमुना एक्सप्रेसवे पर चला अभियान, अलीगढ़ सीमा में RTO की कार्रवाई; 102 वाहनों के चालान

    By Santosh Sharma Edited By: Prateek Gupta
    Updated: Tue, 04 Aug 2026 09:02 PM (IST)

    परिवहन विभाग ने खैर, टप्पल और यमुना एक्सप्रेसवे पर विशेष अभियान चलाकर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 102 वाहनों का चालान किया और 6.40 लाख रुपये क ...और पढ़ें

    यमुना एक्सप्रेसवे।

    यमुना एक्सप्रेसवे।

    HighLights

    1. परिवहन विभाग ने खैर, टप्पल, यमुना एक्सप्रेसवे पर चलाया अभियान।

    2. 102 वाहनों का चालान, 6.40 लाख रुपये का जुर्माना लगाया।

    जागरण संवाददाता, अलीगढ़। परिवहन विभाग ने मंगलवार को खैर, टप्पल और यमुना एक्सप्रेसवे पर विशेष प्रवर्तन अभियान चलाकर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की। अभियान के दौरान कुल 102 वाहनों के चालान किए गए, जिन पर करीब 6.40 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। साथ ही नियमों का गंभीर उल्लंघन करने वाले तीन वाहनों को सीज भी किया गया।

    अभियान के दौरान ओवरलोड वाहनों, बिना फिटनेस प्रमाणपत्र के संचालित वाहनों, टैक्स का भुगतान न करने वाले वाहनों के अलावा हेलमेट और सीट बेल्ट का उपयोग नहीं करने तथा गलत दिशा में वाहन चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई।

    परिवहन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि यह विशेष अभियान विभाग द्वारा संचालित ऑपरेशन अज्ञात एवं ऑपरेशन कवच के तहत चलाया गया। अभियान का उद्देश्य सड़क सुरक्षा नियमों का प्रभावी अनुपालन सुनिश्चित करना, दुर्घटनाओं में कमी लाना तथा यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाना है।

    विभाग ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे वाहन संबंधी सभी दस्तावेज अद्यतन रखें और यातायात नियमों का पालन करें, ताकि दुर्घटनाओं से बचा जा सके और अनावश्यक कार्रवाई से भी बचें।

    खबरें और भी