Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    अलीगढ़ में जनगणना ड्यूटी से लौटे शिक्षक की मौत, घर आकर तबियत बिगड़ी; हीट स्ट्रोक के आसार जताए गए

    By Vinod Bharti Edited By: Prateek Gupta
    Updated: Wed, 27 May 2026 09:53 PM (IST)

    अलीगढ़ में जनगणना ड्यूटी से लौटे जमुना खंड इंटर कॉलेज के प्रवक्ता मुकेश कुमार पिप्पल की तबीयत बिगड़ने से मृत्यु हो गई। भीषण गर्मी में ड्यूटी के बाद घर ...और पढ़ें

    अलीगढ़ में मृतक शिक्षक मुकेश पिप्पल का फाइल फोटो।

    अलीगढ़ में मृतक शिक्षक मुकेश पिप्पल का फाइल फोटो।

    HighLights

    1. जनगणना ड्यूटी से लौटे शिक्षक मुकेश पिप्पल की मृत्यु।

    2. चिकित्सकों ने हीट स्ट्रोक की आशंका जताई, परिवार स्तब्ध।

    जागरण संवाददाता, अलीगढ़। जमुना खंड इंटर कालेज के प्रवक्ता की मंगलवार की रात अचानक तबियत बिगड़ने के बाद मृत्यु हो गई। वह जनगणना कार्य में ड्यूटी करके लौटे थे। भोजन के बाद अचानक उन्हें हिचकियां आईं और फिर चल बसे। स्वजन उन्हें जेएन मेडिकल कालेज लेकर पहुंचें, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

    इससे परिवार में कोहराम मच गया। स्वजन के अनुसार, गर्मी में ड्यूटी करके लौटने तो काफी घबराए हुए थे। खैर बाइपास रोड स्थित नवीन नगर कालोनी निवासी मुकेश कुमार पिप्पल जमुना खंड इंटर कालेज में प्रवक्ता पद पर तैनात थे। पूर्व में एनसीसी अधिकारी भी रहे। जनगणना कार्य में बतौर सुपरवाइजर ड्यूटी लगी थी।

    उनका कार्यक्षेत्र मालव, तहसील खैर, एचएलबी नंबर 49 निर्धारित था, जहां उन्होंने मंगलवार को दिनभर पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य किया। पुत्र ललित प्रताप सिंह ने बताया कि वह ब्लड प्रेशर और डायबिटीज के मरीज थे। भीषण गर्मी में ड्यूटी कर शाम करीब पांच बजे घर लौटे तो घबराहट महसूस हो रही थी। पहले पानी पीया।

    करीब एक घंटे बाद बड़ी बेटी वर्षा गौतम के साथ बाहर घूमने निकले। लौटकर आए तो खाना खाया और फिर बिस्तर पर लेट गए। रात करीब साढ़े नौ बजे उन्हें हिचकियां आनी शुरू हुईं और फिर अचेत हो गए। बहन ने पड़ौसियों को बुलाया। सीआरपीएफ में तैनात एक पड़ौसी ने नब्ज जांची तो बंद थी।

    खबरें और भी

    उन्होंने बिना देर किए सीपीआर दिया, फिर सूतमिल स्थित निजी हास्पिटल ले गए, जहां से उन्हें जेएन मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया। मेडिकल कालेज में चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शिक्षक की अचानक मृत्यु से पूरा परिवार स्तब्ध है। बुधवार दोपहर उनका दाह संस्कार कर दिया गया।

    शिक्षक के निधन की सूचना पर उनके साथी शिक्षक व प्रधानाचार्य ने घर पहुंचकर स्वजन को सांत्वना दी। गभाना तहसीलदार समेत अन्य लोग भी पहुंचे। हीरालाल बारहसैनी सैनी इंटर कालेज के एनसीसी अधिकारी मेजर एके सिंह ने बताया कि मुकेश कुमार पिप्पल ने कैप्टन रैंक पर दीर्घकाल तक अपनी सेवाएं प्रदान कीं। साथ ही, कुछ समय तक वे कॉलेज में कार्यवाहक प्रधानाचार्य भी रहे।