मां चलाती रही फोन, स्टेशन पर उतर गई मासूम; अलीगढ़ जंक्शन पर रोती बच्ची के लिए 10 मिनट तक रोकनी पड़ी ट्रेन
अलीगढ़ जंक्शन पर बरेली-दादर एक्सप्रेस से एक मासूम बच्ची अपनी मोबाइल में व्यस्त मां से बिछड़ गई। ...और पढ़ें
-1778946402087_m.webp)
स्टेशन पर एसआइ लक्ष्मी सिंह की गोदी में मौजूद मासूम बच्ची, साथ ही में कांस्टेबल रितु व अन्य

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संंवाददाता, अलीगढ़। बरेली-दादर एक्सप्रेस में सवार एक मां मोबाइल फोन चलाती रही और मासूम बेटी स्टेशन पर उतर गई। प्लेटफॉर्म पर बेटी को जब उसकी मां नहीं मिली तो वह रोने लगी।
जानकारी मिलने जीआरपी महिला विंग की प्रभारी मासूम बच्ची को लेकर प्लेटफॉर्म पर कोच में खोजती रही। ट्रेन के चलने पर 10 मिनट अतिरिक्त समय रोका गया। इसके बाद जीआरपी ने प्रयास कर बच्ची को उसकी मां से मिला दिया।
बदायूं जनपद के थाना बिसौली के गांव सैदपुर के फिरोज की पत्नी साजिया शनिवार को चंदौसी जंक्शन से बरेली-दादर एक्सप्रेस में मुंबई जाने के लिए परिवार के साथ एस-वन कोच में सवार हुई थी। करीब 3:40 बजे ट्रेन अलीगढ़ जंक्शन के प्लेटफॉर्म संख्या दो पर रुकी।
तभी साजिया की मासूम बेटी मुन्तहा प्लेटफॉर्म पर उतर गई। ट्रेन स्टेशन पर 15 मिनट तक रुकती है। मासूम बेटी जब स्टेशन पर उतरी तब उसकी मां साजिया मोबाइल फोन चला रही थी। इसलिए उसे पता नहीं चल सका।
प्लेटफॉर्म पर बच्ची को जब उसकी मां नहीं दिखी तो वह रोने लगी। जानकारी मिलने पर जीआरपी महिला विंग की प्रभारी लक्ष्मी सिंह बच्ची को गोदी में लेकर ट्रेन के कोचों में उसकी मां को खोजती रही। लेकिन मां नहीं मिली।
तभी ट्रेन चल दी। ट्रेन के चलने पर बच्ची तेज आवाज में रोने लगी। सूचना देने पर रेलवे के अधिकारियों ने ट्रेन को रुकवाया दिया। इसके बाद खोजने पर एस-1 कोच में सवार बच्ची की मां साजिया को खोज लिया गया।
खबरें और भी
जीआरपी के इंस्पेक्टर विकास सक्सेना ने बताया कि ट्रेन को अतिरिक्त समय रुकवाकर बच्ची को उसकी मां के सुपुर्द कर दिया था। इस दौरान जीआरपी की कांस्टेबल रितु समेत जीआरपी के जवान मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें- शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो पति बन गया हैवान, पत्नी को फावड़े से काटकर मार डाला; अलीगढ़ में जघन्य हत्याकांड