Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    अलीगढ़ में गोवर्धन परिक्रमा से लौट रहे दो युवकों की सड़क हादसे में मौत, गांव में पसरा मातम

    Updated: Sun, 31 May 2026 05:31 PM (IST)

    गोवर्धन परिक्रमा से लौट रहे अलीगढ़ के टप्पल थाना क्षेत्र के फौजुआका गांव के दो युवकों की छाता क्षेत्र में सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। ...और पढ़ें

    मृतक अरुण और टेकचंद का फाइल फोटो

    मृतक अरुण और टेकचंद का फाइल फोटो

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    संवाद सूत्र, अलीगढ़। गोवर्धन परिक्रमा देकर लौट रहे टप्पल थाना क्षेत्र के गांव फौजुआका निवासी दो युवकों की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। रविवार दोपहर पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचने पर पूरे क्षेत्र का माहौल गमगीन हो गया।

    जानकारी के अनुसार गांव फौजुआका निवासी टीका उर्फ टेकचंद पुत्र मनोहरलाल गौतम (28 वर्ष) तथा अरुण गौतम पुत्र स्वर्गीय कुमरपाल गौतम (32 वर्ष) शनिवार शाम टेकचंद की बाइक से गोवर्धन परिक्रमा देने निकले थे। रविवार सुबह करीब पांच बजे परिक्रमा पूरी करने के बाद गांव लौटते समय थाना छाता क्षेत्र में शेरगढ़-छाता मार्ग पर कोका-कोला फैक्ट्री के पास रनेरा गांव के निकट किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

    अंतिम विदाई में सभी की आंखें हो गईं नम

    सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दोपहर करीब तीन बजे पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचे तो परिजनों की चीख-पुकार से माहौल गमगीन हो गया। मृतकों के घरों पर शोक संवेदना व्यक्त करने वालों का तांता लगा रहा।

    मृतक टेकचंद ने अपने पीछे पत्नी ज्योति तीन वर्षीय बेटी हिमांशी चार वर्षीय बेटा चमन तथा मृतक अरुण ने बेटी राधिका, बेटा प्रशांत व पत्नी डोली को रोते बिलखते छोड़ा है।

    ग्रामीणों ने बताया कि दोनों युवक मिलनसार और मेहनती स्वभाव के थे। उनकी असमय मृत्यु से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। शाम को गांव के श्मशान घाट पर दोनों युवकों का एक साथ अंतिम संस्कार किया गया, जहां बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- यूपी में सीएमओ के तबादले: डॉ. रामनाथ सिंह बने अलीगढ़ के नए CMO, आगरा के नए जेडी नीरज त्यागी