Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यूपी में सीएमओ के तबादले: डॉ. रामनाथ सिंह बने अलीगढ़ के नए CMO, आगरा के नए जेडी नीरज त्यागी 

    Updated: Sun, 31 May 2026 02:43 PM (GMT+05:30)

    कानपुर के अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रामनाथ सिंह को अलीगढ़ का नया मुख्य चिकित्सा अधिकारी नियुक्त किया गया है। ...और पढ़ें

    सांकेतिक तस्वीर।

    सांकेतिक तस्वीर।

    HighLights

    1. डॉ. नीरज त्यागी आगरा मंडल के संयुक्त निदेशक बने

    2. डॉ. रामनाथ सिंह अलीगढ़ के नए मुख्य चिकित्सा अधिकारी

    3. डॉ. त्यागी का कार्यकाल विवादों से घिरा रहा

    जागरण संवाददाता, अलीगढ़। शासन ने स्वास्थ्य विभाग में अधिकारियों के तबदले कर दिए हैं। जिले में तैनात मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. नीरज त्यागी का स्थानांतरण कर आगरा मंडल का संयुक्त निदेशक बनाया है।

    वहीं, कानपुर में तैनात अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर रामनाथ सिंह को अलीगढ़ का नया मुख्य चिकित्सा अधिकारी नियुक्त किया है। दोनों अधिकारियों को तत्काल नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

    डॉक्टर त्यागी का कार्यकाल विवादों में रहा

    4 साल से अधिक समय तक जिले में तैनात डॉ. त्यागी का कार्यकाल काफी विवादों में रहा। अस्पतालों अल्ट्रासाउंड सेंटर पैथोलॉजी लैब के फर्जी तरीके से रजिस्ट्रेशन मामले में उनकी शिकायत शासन तक हुई। जांच के बावजूद वह पद पर बने रहे। यहां तक की जिले के समस्त विधायक तक उनके खिलाफ मोर्चा खोले रहे।

    यह भी पढ़ें- बाइक स्टंट रोकने पर अलीगढ़ में हंगामा: पुलिस चौकी पर पथराव, पांच युवक हिरासत में लिए