Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बाइक स्टंट रोकने पर अलीगढ़ में हंगामा: पुलिस चौकी पर पथराव, पांच युवक हिरासत में लिए

    Updated: Sun, 31 May 2026 02:25 PM (IST)

    अहिल्याबाई होलकर जयंती समारोह के दौरान अलीगढ़ के सासनी गेट चौराहे पर बाइक स्टंट कर रहे युवकों और पुलिस के बीच विवाद के बाद पथराव हुआ। पुलिस ने पांच यु ...और पढ़ें

    हंगामा के दौरान लोग।

    हंगामा के दौरान लोग।

    HighLights

    1. अहिल्याबाई होलकर जयंती समारोह में हुआ हंगामा

    2. बाइक स्टंट रोकने पर पुलिस चौकी पर पथराव

    3. पुलिस ने पांच युवकों को हिरासत में लिया

    जागरण संवाददाता, अलीगढ़। सासनी गेट चौराहा स्थित अहिल्याबाई होलकर की प्रतिमा पर रविवार को जयंती समारोह के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब कुछ युवकों और पुलिस के बीच विवाद के बाद पथराव हो गया। घटना के बाद मौके पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया। पुलिस ने पांच युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

    पुलिस चौकी पर पथराव, पांच युवक हिरासत में

    अहिल्याबाई होलकर जयंती के अवसर पर जिलेभर में कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। सासनी गेट चौराहे पर भी प्रतिमा पर माल्यार्पण तथा भंडारे का आयोजन चल रहा था। दोपहर करीब एक बजे कुछ युवक चौराहे पर बाइक से स्टंटबाजी कर रहे थे। ड्यूटी पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने उन्हें रोकने का प्रयास किया, लेकिन युवक नहीं माने।

    पुलिसवाले ने निकाल ली बाइक से चाबी

    बताया जाता है कि इसी दौरान एक पुलिसकर्मी ने एक बाइक की चाबी निकाल ली। इससे युवक आक्रोशित हो गए और पुलिसकर्मियों से कहासुनी होने लगी। आरोप है कि कुछ युवकों ने पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया। स्थिति बिगड़ती देख पुलिसकर्मी पास स्थित सासनी गेट चौकी की ओर चले गए, लेकिन आरोपितों ने चौकी की तरफ भी पत्थर फेंके।

    यह भी पढ़ें- फिरोजाबाद में रेडियो ऑपरेटर का ग्रांड वेलकम: 8 लग्जरी कारों और 50 बाइकों का काफिला, 25 KM तक निकला जुलूस

    यह भी पढ़ें- फिरोजाबाद बच्चे की हत्या में सामने आया नया मोड़, अस्पताल में बिलख पड़ी मां बोली थी- बेटे को मार डाला

    अचानक हुए पथराव से मची चौराहे पर अफरातफरी

    अचानक हुए पथराव से चौराहे पर भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। सुरक्षा की दृष्टि से कुछ देर के लिए यातायात भी रोक दिया गया। सूचना मिलते ही एसपी सिटी समेत कई थानों का पुलिस बल मौके पर पहुंच गया और हालात पर काबू पाया।

    खबरें और भी

    पुलिस ने मौके से पांच युवकों को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। फिलहाल क्षेत्र में शांति है और जयंती समारोह तथा भंडारे का आयोजन पुलिस निगरानी में जारी है।