फिरोजाबाद में रेडियो ऑपरेटर का ग्रांड वेलकम: 8 लग्जरी कारों और 50 बाइकों का काफिला, 25 KM तक निकला जुलूस
चित्रकूट में तैनात रिक्रूट रेडियो ऑपरेटर अजय वर्मा पहली बार अपने घर फिरोजाबाद लौटे। उनके स्वागत में आठ लग्जरी कारों और 50 से अधिक बाइकों का भव्य जुलूस ...और पढ़ें

रेडियो ऑपरेटर के पद पर नियुक्ति के बाद घर पहुंचने पर ग्रामीणों द्वारा किया गया स्वागत: फोटो वीडियो ग्रेव

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, फिरोजाबाद। रिक्रूट रेडियो आपरेटर चित्रकूट में तैनाती के बाद पहली बार घर आया तो बड़े काफिले के साथ गांव में घूमा। 24 मई को वह दोपहर 12 बजे से उसके स्वागत का जुलूस आगरा के फतेहाबाद से शुरू होकर आसफाबाद चौराहा होते हुए पहुंचा।
इस दौरान उसने लगभग 25 किलोमीटर की दूरी तय की। काफिले में आठ लक्जरी गाड़ियां और 50 से अधिक बाइकें शामिल थीं। इसका एक वीडियो अब इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रहा है।
काफिले में शामिल थीं आठ लग्जरी गाड़ियां और 50 से अधिक बाइकें
मटसेना में गांव मिश्रीपुरा निवासी अजय वर्मा दो भाइयों में बड़ा है। वह 2025 में पुलिस में रेडियो ऑपरेटर के पद पर भर्ती हुआ। अमेठी में प्रशिक्षण के बाद 29 अप्रैल को पासिंग आउट परेड के बाद चित्रकूट में तैनाती हुई। इसके बाद वह पहली बार छुट्टी पर अपने घर 24 मई को आए। उनके घर पहुंचने की खुशी में स्वजन ने बाकायदा स्वागत का आमंत्रण पत्र रिश्तेदार, ग्रामीणों में बांटा।
यह भी पढ़ें- अलीगढ़ में खुला कल्याण मंडपम, कम शुल्क पर मिलेंगे आधुनिक आयोजन स्थल; 4.70 करोड़ की है लागत
यह भी पढ़ें- फिरोजाबाद बच्चे की हत्या में सामने आया नया मोड़, अस्पताल में बिलख पड़ी मां बोली थी- बेटे को मार डाला
गांव मिश्रीपुरी का है निवासी, चित्रकूट में तैनाती के बाद पहली बार आया था
अजय आगरा में फतेहाबाद चौराहे पर पहुंचे तो उसका माला पहनाकर स्वागत किया गया। इसके बाद सनरूफ वाली लग्जरी कार में सवार होकर जुलूस के साथ 25 अपने घर पहुंचे। दोपहर 12 बजे से शुरू जुलूस शाम चार बजे समाप्त हुआ। अजय का छोटा भाई अभी पढ़ाई कर रहा है, जबकि उसके पिता किसान हैं।