Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    अलीगढ़ में खुला कल्याण मंडपम, कम शुल्क पर मिलेंगे आधुनिक आयोजन स्थल; 4.70 करोड़ की है लागत

    Updated: Sat, 30 May 2026 02:27 PM (IST)

    अलीगढ़ के सारसौल क्षेत्र में नगर निगम द्वारा निर्मित कल्याण मंडपम का लोकार्पण हो गया है। यह भवन शहरवासियों को सांस्कृतिक व सामाजिक आयोजनों के लिए बहुत ...और पढ़ें

    कल्याण मंडपम के शुभारंभ अवसर पर मेयर प्रशांत सिंघल, नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा, जिला पांचायत अध्यक्ष विजय सिंह, भाजपा नेता श्योराज सिंह व अन्य। सौ. नगर निगम

    कल्याण मंडपम के शुभारंभ अवसर पर मेयर प्रशांत सिंघल, नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा, जिला पांचायत अध्यक्ष विजय सिंह, भाजपा नेता श्योराज सिंह व अन्य। सौ. नगर निगम

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, अलीगढ़। नगर निगम ने शहरवासियों की सुविधा के लिए सारसौल क्षेत्र में कल्याण मंडपम का निर्माण कराया है। शुक्रवार को इस भवन का लोकार्पण कर इसे जनता के लिए खोल दिया गया है। यहां बहुत की कम शुल्क पर जनमानस को सांस्कृतिक व सामाजिक आयोजनों को कराने की सुविधा उपलब्ध होगी।

    कम शुल्क देकर किसी बड़े व आधुनिक लाज जैसी सुविधाओं में आयोजन संपन्न किए जा सकेंगे। मेयर प्रशांत सिंघल, नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा, जिला पंचायत अध्यक्ष विजय सिंह व भाजपा नेता श्योराज सिंह ने फीता काटकर इसका शुभारंभ कराया।

    आधुनिक सुविधाओं से लैस कल्याण मंडपम में हाेंगे सांस्कृति व सामाजिक आयोजन

    नगर आयुक्त ने बताया कि वार्ड-40 सारसौल में जनहित में 4.70 करोड़ रुपये की लागत से अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस कल्याण मंडपम का निर्माण कराया गया है। मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना के तहत ये सुविधा जनहित में की गई है। गरीब एवं अल्प आय वर्ग के परिवारों के आयोजनों के लिए यह भवन काफी कम दरों पर उपलब्ध होगा। कम शुल्क पर कार्यक्रम के लिए बड़े लॉज जैसी सुविधाएं भी लोगों को मिलेंगी।

    जनता को बहुत ही कम शुल्क पर उपलब्ध कराया जाएगा कल्याण मंडपम का परिसर

    नगर आयुक्त ने बताया कि 1600 वर्गमीटर क्षेत्रफल में बने इस भवन में मल्टीपरपज हॉल, कॉन्फ्रेंस हॉल, आवासीय कक्ष, किचन, महिला-पुरुष शौचालय व अन्य सुविधाएं विकसित की गई हैं।

    खबरें और भी

    जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि इस सार्वजनिक संपत्ति का संरक्षण करें। इसकी देखभाल, स्वच्छता एवं सुव्यवस्था बनाए रखने में जनता नगर निगम का सहयोग करें।

    यह भी पढ़ें- अमरोहा में आंधी-बारिश का कहर: 40 बिजली पोल गिरे, 6 पावर स्टेशन ठप होने से अंधेरे में 130 गांव

    यह भी पढ़ें- PHOTOS: अरे वाह ये तो अदभुत है... कैसे और क्यों बना ताजमहल? डोनाल्ड ट्रंप की बेटी टिफनी ने ताज देखकर पूछे सवाल

    हर नागरिक की हजारों खुशियाें का शुभारम

    मेयर ने कहा कि यह कल्याण मंडपम मात्र एक लॉज नहीं बल्कि अलीगढ़ के हर नागरिक की हजारों खुशियाें का शुभारंभ है। नगर निगम द्वारा इसके संचालन एवं रखरखाव की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। इससे नागरिकों को लंबे समय तक बहुत ही कम दरों पर बड़े लाज की तरह लाभ प्राप्त हो सकेगा। इसी प्रकार की योजनाओं को प्राथमिकता के साथ अन्य वार्ड में भी विकसित करने का प्रयास किया जाएगा।

    इस दौरान पार्षद योगेश सिंघल, दिनेश जादौन, दिनेश भारद्वाज, आजाद सिंह, हरिशंकर, दिनेश, राजकुमार, दीपक चौधरी, विपिन चंचल, करन माहौर, हरिओम कुमार आदि मौजूद रहे।