Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    अमरोहा में आंधी-बारिश का कहर: 40 बिजली पोल गिरे, 6 पावर स्टेशन ठप होने से अंधेरे में 130 गांव

    Updated: Sat, 30 May 2026 02:12 PM (IST)

    अमरोहा में शुक्रवार रात आई तेज आंधी, वर्षा और ओलावृष्टि से बिजली आपूर्ति ठप हो गई। कैलसा क्षेत्र में 40 से अधिक बिजली के पोल गिरे, छह बिजलीघर बंद हुए ...और पढ़ें

    फाइल फोटो।

    फाइल फोटो।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, अमरोहा। शुक्रवार की रात मौसम ने करवट ली। करीब दस बजे आसमान में बादल छाए और बिजली की तड़तड़ाहट के बीच आंधी शुरू हो गई। देखते ही देखते वर्षा होने लगी। इसी बीच हुई ओलावृष्टि ने लोगों को बेचैन कर दिया। आंधी और वर्षा से कैलसा क्षैत्र में 40 से अधिक बिजली के पोल गिर गए और लाइन अस्त-व्यस्त हो गईं।

    कुछ जगह पेड़ गिरने से भी बिजली की लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। कैलसा, जलीलपुर बक्काल, अहरोई, कोठी खिदमतपुर, नौगावां सादात, जमना खास बिजलीघर ठप हो गए। इनसे जुड़े 130 गांवों में अंधेरा छा गया। शनिवार की सुबह से ही अधिकारी कर्मचारियों के साथ लाइनों की पेट्रोलिंग कार्य में जुट गए।

    अधिशासी अभियंता निखिल वर्मा ने बताया कि आंधी और वर्षा से 40 से अधिक बिजली के पोल गिरे हैं। लाइनों को दुरुस्त करने का कार्य चल रहा है। छह बिजलीघर प्रभावित हुए हैं।

    यह भी पढ़ें- PHOTOS: अरे वाह ये तो अदभुत है... कैसे और क्यों बना ताजमहल? डोनाल्ड ट्रंप की बेटी टिफनी ने ताज देखकर पूछे सवाल

    आम की फसल में हुआ नुकसान

    तेज आंधी और वर्षा की वजह से आम की फसल में काफी नुकसान हुआ है। आम उत्पादक परेशान हैं। रिजवान अहमद ने बताया कि इस बार गर्मी के सीजन में चार बार आंधी आई है। कच्ची अमिया टूटकर गिर गई हैं। इससे उत्पादन गड़बड़ा गया है। उपनिदेशक डॉ.रामप्रवेश ने बताया कि आम के अलावा अन्य फसलों में नुकसान नहीं है।

    यह भी पढ़ें- बदायूं में अवैध ब्लेड वाले तारों से कटा बाइक सवार का गला, तड़प-तड़पकर तोड़ा दम

    खबरें और भी