विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अलीगढ़ से गाजियाबाद तक ही होगा दिल्ली जाने वाली 3 EMU ट्रेनों का संचालन, 5 ट्रेनों का बदलेगा रूट; देखें पूरी लिस्ट

Published: Wed, 18 Mar 2026 03:46 PM (IST)

दिल्ली मंडल में पटरियों के मरम्मत कार्य के कारण अलीगढ़ से दिल्ली जाने वाली ट्रेनों के संचालन में बदलाव किया ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक तस्वीर

प्रतीकात्मक तस्वीर

HighLights

  1. अलीगढ़ से तीन ईएमयू गाजियाबाद से संचालित होंगी।

  2. कई अन्य ट्रेनों के मार्ग परिवर्तित किए गए हैं।

  3. दिल्ली मंडल में पटरियों की मरम्मत का कार्य जारी है।

जागरण संवाददाता, अलीगढ़। रेलवे दिल्ली मंडल क्षेत्र में पटरियों की मरम्मत आदि निर्माण कार्य के चलते ट्रेनों के ठहराव व मार्गों में परिवर्तन किया गया है। अलीगढ़ से दिल्ली जाने वाली तीन ट्रेनों ईएमयू का संचालन गाजियाबाद से होगा। इसके अलावा आधा दर्जन ट्रेनों का रूट बदला रहेगा।

उत्तर मध्य रेलवे मंडल प्रयागराज की जनसंपर्क अधिकारी सिंह के अनुसार रेलवे दिल्ली मंडल के क्षेत्र गाजियाबाद व दिल्ली के मध्य निर्माण कार्य होगा। इस कारण कई ट्रेनें बदले रूट से चलेंगी। ट्रेन संख्या 64152 दिल्ली-अलीगढ़ 18 मार्च को गाज़ियाबाद स्टेशन से चलेगी।

दिल्ली-गाज़ियाबाद के मध्य निरस्त रहेगी। ट्रेन संख्या 64103 अलीगढ़-दिल्ली 29 मार्च को गाज़ियाबाद स्टेशन तक ही जाएगी। ट्रेन संख्या 64101 अलीगढ़-दिल्ली 29 को गाज़ियाबाद स्टेशन तक ही चलेगी। ट्रेन संख्या 64104 दिल्ली-दनकौर 18 को गाज़ियाबाद स्टेशन से चलेगी।

दिल्ली-गाज़ियाबाद के बीच निरस्त रहेगी। ट्रेन संख्या 64111 खुर्जा-शकूरबस्ती 29 मार्च को गाजियाबाद स्टेशन तक ही जाएगी। ट्रेन संख्या 14217 प्रयागराज संगम-चंडीगढ़ 28 मार्च को निश्चित मार्ग के स्थान पर परिवर्तित मार्ग खुर्जा-मेरठ सिटी-सहारनपुर-अंबाला कैंट के रास्ते चंडीगढ़ तक चलेगी। (गाज़ियाबाद, साहिबाबाद, दिल्ली, नरेला, सोनीपत, गनौर, समलखा, पानीपत, करनाल, कुरुक्षेत्र, शाहबाद मरकंडा स्टेशन के रास्ते ट्रेन नहीं चलेगी।

ट्रेन संख्या 14117 प्रयागराज-भिवानी 28 को अपने निश्चित मार्ग के स्थान पर परिवर्तित मार्ग साहिबाबाद-तिलक ब्रिज-नई दिल्ली-दिल्ली किशनगंज के रास्ते चलेगी। दिल्ली सहदरा एवं दिल्ली स्टेशन पर ठहराव नहीं होगा। ट्रेन संख्या 12225 आजमगढ़-दिल्ली 28 मार्च को आजमगढ़ स्टेशन से 18.30 बजे से चलेगी।

यह भी पढ़ें- ट्रेनों में सफर होगा और भी सुरक्षित, प्रयागराज-कानपुर रेल रूट पर अगले सप्ताह से शुरू होगा 'कवच'

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।