Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    अमरनाथ यात्रियों को मिलेंगी इस बार सुविधाएं ज्यादा, टेंट में नहीं प्री-फ्रैब में ठहरेंगे; अलीगढ़ में 5000 ने कराया रजिस्ट्रेशन

    By Manoj Kumar Edited By: Prateek Gupta
    Updated: Fri, 22 May 2026 04:16 PM (IST)

    इस साल 3 जुलाई से शुरू हो रही अमरनाथ यात्रा के लिए अलीगढ़ से 5000 श्रद्धालुओं ने पंजीकरण कराया है। यात्रियों को अब टेंट की बजाय आधुनिक प्री-फैब्रिकेटे ...और पढ़ें

    सांकेतिक तस्वीर।

    सांकेतिक तस्वीर।

    HighLights

    1. यात्रियों को टेंट की जगह अब प्री-फैब्रिकेटेड आवास मिलेंगे।

    2. प्री-फैब स्ट्रक्चर में आधुनिक सुविधाएं और बेहतर सुरक्षा होगी।

    जागरण संवाददाता, अलीगढ़। तीन जुलाई से प्रारंभ होने वाली श्री अमरनाथ यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह व उमंग व अस्था के लिए श्रद्धालुओं को जागरुक कर रहे हैं। भोले बाबा के दर्शन के लिए अब तक पांच हजार शिव भक्तों ने जम्मू एंड कश्मीर बैंक में अपना पंजीकरण करा लिया है।

    इस बार अमरनाथ श्राइन बोर्ड ने यात्रियों के लिए टेंट नहीं प्री-फ्रैब की व्यवस्था की है। श्री अमरनाथ सेवा मंडल के पदाधिकारियों के एक बैठक अशोक नगर कालोनी स्थित कैंप कार्यालय पर हुई। संस्था के अध्यक्ष मुकेश शिवम् व उपाध्यक्ष पंकज वाष्र्णेय ने कहा कि अमरनाथ यात्रा के लिए मेडिकल जांच अनिवार्य है।

    यह मलखान सिंह जिला अस्पताल में हो रही है। हर वर्ष जिले से 10 हजार शिव भक्त बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए जाते हैं। अमरनाथ गुफा 12756 फीट की ऊंचाई पर है, इसलिए सर्दियों के हिसाब से तैयार किए गए ये नए फाइबर स्ट्रक्चर तापमान में अचानक गिरावट और बारिश से निपटने के लिए एक बड़ा सुधार हैं।

    बेस कैंपों पर बने लैंडमार्क प्रीफैब और फाइबर स्ट्रक्चर वाली इमारतें लाखों शिव भक्तों की मेजबानी के लिए तैयार हैं। अब टेंट की जगह भगवान शिव के भक्तों को मुख्य बेस कैंपों पर हर मौसम का सामना करने वाले प्री-फैब्रिकेटेड और फाइबर स्ट्रक्चर मिलेंगे, ताकि अमरनाथ यात्रियों को आरामदायक और आधुनिक आवास मिल सके।

    खबरें और भी

    नुनवन, बालटाल और पंथा चौक पर यात्री निवास आधुनिक सुविधाओं के साथ भक्तों को खराब मौसम से बचाने और उन्हें हर तरह का आराम देने के लिए डिजाइन किए गए हैं।

    इन इमारतों में आधुनिक और सुरक्षित आवास की सुविधा है, जो हजारों भक्तों की मेजबानी के लिए जरूरी सुविधाओं से लैस हैं। यात्रा के लिए दो मार्ग हैं. इनमें पहला है नुनवन बेस कैंप, जो परंपरागत पहलगाम मार्ग पर मौजूद है, वहीं दूसरा बालटाल है जो गांदरबल जिले में है।

    यहां अधिकारियों ने हर मौसम का सामना करने वाले फाइबर और लोहे से बने प्रीफैब यूनिट बनाए हैं। इन स्ट्रक्चर में कई कमरे और अटैच्ड वॉशरूम हैं, जिनमें गर्म और ठंडे पानी की सुविधाएं हैं। हर इमारत के अंदर एक पैंट्री भी है। इस बालटाल और चंदनवाड़ी बेस कैंपों पर 100 बिस्तरों वाले स्थायी अस्पताल बनाए हैं। इनमें आीसीयू की सुविधा भी है।

     

    बाबा बर्फानी के दर्शन को लेकर श्रद्धालुओं में आस्था उमड़ रही है। अब तक पांच हजार श्रद्धालुओं ने पंजीकरण करा लिए हैं। अमरनाथ यात्रियों के लिए टेंट क स्थान पर प्री- फ्रैब की व्यवस्था की है। यात्रा सुगमता के हर प्रयास जारी हैं।
    - पंकज वाष्र्णेय, उपाध्यक्ष, श्री अमरनाथ सेवा मंडल, अलीगढ़