एएमयू कैंपस में बाहरी लड़कियों को सुरक्षाकर्मियों ने रोका, कपड़ों पर विवाद का वीडियो वायरल
एएमयू कैंपस में सुरक्षाकर्मियों और बाहरी लड़कियों के बीच कपड़ों को लेकर नोकझोंक का वीडियो वायरल हो रहा है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने लड़कियों के बाहरी ...और पढ़ें
-1783443936724_m.webp)
एएमयू परिसर।
जागरण संवाददाता, अलीगढ़। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) में लड़कियों से सुरक्षा कर्मियों से नोकझोंक का वीडियो प्रसारित हो रहा है। इसमें एएमयू प्राॅक्टर आफिस के कर्मचारी पर हिंदू लड़कियों के कपड़े देखकर एएमयू कल्चर का हवाला देते हुए रोकटोक का दावा किया जा रहा है। जांच के बाद एएमयू ने दोनों लड़कियों को बाहरी होने का दावा किया है।
प्रसारित वीडियो में एएमयू के सुरक्षाकर्मी लड़कियों से जानकारी करते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो सोमवार की शाम सात और रात आठ बजे के बीच का बताया जा रहा है। पता चला है कि लड़कियां शार्ट कपड़े पहने हुई हैं, जिस पर सुरक्षा कर्मियों ने आपत्ति जताई।
बोले कि यह एएमयू का ड्रेस कोड नहीं है। खिलाड़ी भी ट्रैक सूट में आते हैं। लड़कियां रामघाट रोड का पता बता रही थीं, यह नहीं बता रही हैं कि रामघाट रोड पर किस कालोनी और मुहल्ले में रहती हैं। इसके बाद लड़िकयां वहां से चली गईं। सुरक्षा कर्मी भी वापस चले गए। जानकारी के अनुसार कुछ लड़के-लड़कियां स्केटिंग रिंग के पास बैठे थे। सुरक्षाकर्मी ड्यूटी करते हुए वहां पहुंचे। लड़के तो भाग गए।
लड़कियां स्विमिंग पूल की ओर पहुंच गईं। यह दो लड़कियां बताई जाती हैं। एएमयू प्राॅक्टर प्रो. मोहम्मद नवेद खान ने बताया कि लड़कियां बाहर की थीं। वे शार्ट कपड़े पहने हुईं थीं। सुरक्षाकर्मियों ने इस पर आपत्ति जताई। वे ड्रेस कोड में नहीं थी। दोनो बाहर की थीं। एएमयू प्राॅक्टर ऑफिस के कर्मचारी ने हिंदू लड़की के कपड़े देखकर कहा कि यह एएमयू का कल्चर नहीं है। यह आरोप गलत है।