Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    AMU में प्रैक्टिकल एग्जाम के दौरान छात्र ने काटा बवाल, शिक्षकों से मारपीट कर परीक्षा हॉल का गेट किया बंद

    Updated: Wed, 29 Apr 2026 11:49 PM (IST)

    अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में प्रायोगिक परीक्षा के दौरान एक छात्र ने कर्मचारियों व शिक्षकों से मारपीट की, जिससे छात्राएं बेहोश हो गईं और परीक्षा रद ...और पढ़ें

    एएमयू, फाइल फोटो

    एएमयू, फाइल फोटो

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, अलीगढ़। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) के लाइब्रेरी एंड इंफॉर्मेशन साइंस विभाग में प्रायोगिक परीक्षा के दौरान बुधवार को जमकर बवाल हुआ। एक छात्र ने अनुशासनहीनता की सारी हदें पार करते हुए कर्मचारियों व शिक्षकों के साथ मारपीट की।

    परीक्षा कक्ष का गेट बंद कर लिया। जिससे छात्राएं बेहोश हो गईं। आरोपित के पक्ष में एक शिक्षक भी पहुंच गए। उनकी कुलपति से शिकायत हुई है। यूनिवर्सिटी प्रशासन ने छात्र को निलंबित कर प्रवेश पर रोक लगा दी है।

    लाइब्रेरी एंड इंफॉर्मेशन साइंस विभाग में बुधवार को कंप्यूटर लैब में प्रैक्टिकल परीक्षा चल रही थी। आरोप है कि परीक्षा के दौरान ही बीलिब के छात्र सैयद आबिद हैदर ने हंगामा करना शुरु कर दिया। प्राक्टर प्रो. नवेद खान के अनुसार लैब इंचार्ज मोहम्मद आसिफ खान और परीक्षकों और फैकल्टी सदस्यों के साथ मारपीट की।

    छात्र ने कुर्सियां फेंकीं, छात्राओं के साथ धक्का-मुक्की की और परीक्षा कक्ष को बाहर से बंद कर दिया, जिससे छात्राएं अंदर फंस गईं। कई छात्रों की तबीयत बिगड़ गई, कुछ को घबराहट और बेहोशी की शिकायत हुई, जिसके चलते एंबुलेंस बुलानी पड़ी।

    खबरें और भी

    इस घटना से परीक्षा रद करनी पड़ी और परिसर में दहशत का माहौल बन गया। विश्वविद्यालय प्रशासन ने प्रथम दृष्टया इसे गंभीर कदाचार मानते हुए छात्र को एएमयू के छात्र आचरण एवं अनुशासन नियम, 1985 के तहत दोषी पाया है।

    जांच लंबित रहने तक छात्र को तत्काल प्रभाव से विश्वविद्यालय से निलंबित कर दिया गया है। उसके कैंपस में प्रवेश करने पर भी रोक लगा दी गई है। मामले की विस्तृत जांच की जाएगी और उसके आधार पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।

    शिक्षक आए छात्र के पक्ष में

    राजनीतिक विज्ञान विभाग के एक शिक्षक छात्र के पक्ष में आ गए। उन्होंने छात्र के खिलाफ कार्रवाई का विरोध किया। आरोप हे कि उनकी कार्यवाहक प्राक्टर प्रो. इफ्तखार असगर से कहासुनी हो गई। इस पर प्राे. असगर ने कुलपति को पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग की है। प्राक्टर प्रो. नवेद खान ने बताया छात्र ने काफी देर हंगामा किया। इससे परीक्षा भी रद करनी पड़ी।

    यह भी पढ़ें- बुलंदशहर में विमला देवी हत्याकांड का खुलासा, अलीगढ़ की महिला लुटेरी गिरफ्तार