बुलंदशहर में विमला देवी हत्याकांड का खुलासा, अलीगढ़ की महिला लुटेरी गिरफ्तार
बुलंदशहर पुलिस ने विमला देवी हत्याकांड का खुलासा करते हुए अलीगढ़ की एक महिला को गिरफ्तार किया है। आरोपित महिला ने लूट के इरादे से वृद्धा की हत्या की थ ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, बुलंदशहर। पुलिस ने विमला देवी हत्याकांड का राजफाश किया है। पुलिस ने हत्यारोपित अलीगढ़ की महिला को गिरफ्तार किया है। आरोपित महिला ने गहने व नगदी लूटने के बाद बुजुर्ग महिला की हत्या कर दी थी। आरोपित के पास से लूट का सामान बरामद हुआ है।
एसपी देहात अंतरिक्ष जैन ने बताया कि 11 अप्रैल को गांव सैंहडा फरीदपुर में लूट के बाद वृद्धा विमला देवी की हत्या कर दी गई थी। महिला का शव चारपाई पर मिला था। मौके से बुजुर्ग के गहने और नगदी गायब थी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से एक आरोपित महिला की पहचान की और उसकी तलाश शुरू की।
पुलिस ने आरोपित महिला के कब्जे से लूटे गहने और नगदी की बरामद
मंगलवार सुबह पुलिस ने गांव बगराई के पास ममता उर्फ अनीता, पत्नी अमित निवासी रऊपुर थाना पिसावा जनपद अलीगढ़ हाल निवासी बीमा नगर कालोनी सूत मिल चौराहा अलीगढ़ को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान आरोपित महिला के पास से लूटे गए गहने और 6,500 रुपये बरामद हुए। आरोपित महिला ने बताया कि वह सेनेटरी पैड बेचने के बहाने अकेले रह रहे लोगों के घरों को चिह्नित करती थी और फिर चोरी करती थी।
बुजुर्ग के विरोध करने पर रस्सी से गला घोंटकर हत्या की थी
10 अप्रैल को वह विमला के घर गई, जहां उसे पता चला कि वह अकेली है। 11 अप्रैल को वह विमला के घर पहुंची। आहट होने पर चारपाई पर सो रही विमला की नींद टूट गई। बुजुर्ग महिला के विरोध करने पर रस्सी से गला घोंटकर हत्या की थी। इसके बाद गहने एवं नगदी लेकर फरार हो गई। आरोपित महिला को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।