AMU छात्रसंघ चुनाव: 8 साल बाद हुए इलेक्शन में नौमान बने अध्यक्ष; नशरा ने पहली महिला उपाध्यक्ष बन रचा इतिहास
एएमयू में आठ साल बाद छात्रसंघ चुनाव संपन्न हुए, जिसमें पीएचडी छात्र मोहम्मद नौमान अशरफ अध्यक्ष चुने गए। बीएएलएलबी की ...और पढ़ें

HighLights
एएमयू में आठ साल बाद छात्रसंघ चुनाव हुए संपन्न।
मोहम्मद नौमान अशरफ अध्यक्ष, नशरा नईम पहली महिला उपाध्यक्ष।
छात्रसंघ बहाली के लिए विद्यार्थियों ने किया लंबा संघर्ष।
जागरण संवाददाता, अलीगढ़। आठ साल बाद छात्रसंघ चुनाव में मो. नौमान अशरफ अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं। वह पीएचडी कर रहे हैं। 11वीं और 12वीं की पढ़ाई भी यहीं से की थी। बीएएलएलबी की छात्रा नशरा नईम एएमयू छात्रसंघ के इतिहास में पहली महिला उपाध्यक्ष बनी हैं। बीटेक के छात्र मो. हमदान सचिव निर्वाचित हुए हैं।
गुरुवार को संपन्न चुनाव में 74.65 प्रतिशत मतदान हुआ। रात आठ बजे शुरू हुई मतगणना शुक्रवार सुबह तक चली। सहारनपुर की छात्रा अनम रियाज अध्यक्ष निर्वाचित हुईं। उपाध्यक्ष पद पर जैव रसायन की छात्रा आयशा खान ने जीत हासिल की। वहीं, जम्मू-कश्मीर की मरियम जान सचिव चुनी गईं।
20 दिन के आंदोलन के बाद बनी बात
छात्रसंघ चुनाव की बहाली के लिए विद्यार्थियों को लंबा संघर्ष करना पड़ा। वर्ष 2018 के बाद से हर साल चुनाव कराने की मांग उठती रही, लेकिन सफलता नहीं मिली। कोरोना संक्रमण के चलते 2020 और 2021 में भी चुनाव नहीं हो सके।
यह भी पढ़ें- काशी विश्वनाथ धाम: गर्भगृह से बैकुंठ मंदिर तक हुई लेजर सेंसर से जांच, IIT मद्रास की टीम का सर्वे पूरा
इस बार विद्यार्थियों ने चुनाव कराने की मांग पर निर्णायक लड़ाई शुरू की। 20 दिन तक धरना चला। छात्र यासिर फहद भूख हड़ताल पर बैठ गए।