दिनदहाड़े 9 महिलाओं से तमंचे के बल पर कुंडल-पायजेब लूटे, अलीगढ़ के मडराक में दहशत का माहौल
अलीगढ़ के मडराक थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े चारा काट रही 9 महिलाओं से तमंचे के बल पर सोने के कुंडल और पायजेब लूट लिए। पुलिस मौके प ...और पढ़ें

पीड़ित महिलाएं।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
संवाद सूत्र, मडराक(अलीगढ़)। पुलिस से बेखौफ बाइक सवार बदमाश दिनदहाड़े गांव के निकट चारा काट रही 9 महिलाओं से तमंचे के बल पर सोने के कुंडल व पायजेब लूटकर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस बदमाशों की तलाश में जुट गई है।
मडराक थाना क्षेत्र के गांव भकरौला निवासीगण करीब दस महिलाएं रविवार सुबह साढ़े दस बजे गांव के निकट चारा काट रही थींं। इसी बीच काले रंग की अपाचे बाइक सवार बदमाश आ गए। एक बदमाश नकाबपोश था, जबकि दूसरे ने हेलमेट पहना था। बदमाशों ने पहले महिलाओं से गांव का नाम पूछा। इसी बीच तीन महिलाएं सिर पर गठरी ले जाने लगीं।
तमंचा दिखाकर धमकी दी
तभी बदमाशों ने महिलाओं से गाली-गलौज करते हुए गठरी गिरवा दी और सभी महिलाएं यहीं बैठ जाने के लिए कहा, बदमाशों ने गोली मार देने की धमकी देते हुए एक महिला की कनपटी पर तमंचा रख दिया।

इन महिलाओं के कुंडल और पाजेब लूटे
बदमाश भकरौला निवासीगण गुड़िया पत्नी रघुराज, सुनीता पत्नी राजकुमार, दिनेशा पत्नी लालाराम, कुंती पत्नी योगेंद्र, प्रेमलता पत्नी बंटी, रेखा पत्नी जसवंत, कमलेश पत्नी संदेश, कमलेश पत्नी दऊआ, पूनम पत्नी नारायण सहित नौ महिलाओं से सोने के कुंडल व पायजेब लूटकर फरार हो गए।
खबरें और भी
गांव पहुंचकर महिलाओं ने मचाया शोर
महिलाओं महिलाओं ने गांव पहुंचकर शोर मचाया तो ग्रामीण भी मौके पर आ गए। लूट की सूचना पर इंस्पेक्टर सुरेंद्र कुमार पांडेय पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंंने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले हैं। दिनदहाड़े तमंचे के बल पर हुई लूट की वारदात से इलाके में दहशत है, वहीं पुलिस की गश्त पर सवाल खड़े हो रहे हैं।