Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    अलीगढ़: मां को थप्पड़ मारने पर बहन की हत्या, गला घोंटकर शव घर के अंदर बंद कर भाग गए भाई

    Updated: Tue, 16 Jun 2026 08:05 AM (IST)

    अलीगढ़ के आलमबाग में मां को चांटा मारने पर दो भाइयों ने अपनी छोटी बहन हुमा की गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस ने मां और एक भाई को गिरफ्तार कर लिया है, जब ...और पढ़ें

    सांकेतिक तस्वीर।

    सांकेतिक तस्वीर।

    HighLights

    1. मां को चांटा मारने पर भाइयों ने की बहन की हत्या

    2. अलीगढ़ के आलमबाग में हुई घटना, मां-बेटा गिरफ्तार

    3. 40 हजार के लेनदेन को लेकर हुआ था विवाद

    जागरण संवाददाता, अलीगढ़। मां को चांटा मारने पर दो भाईयों ने अपनी छोटी बहन की गला दबाकर हत्या कर दी। शव को आरोपित मकान में बंद कर भाग गए। पुलिस ने एक भाई व मां को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। दूसरे की तलाश की जा रही है।
    सिविल लाइन क्षेत्र के आलमबाग निवासी हुमा पिछले डेढ़ महीने से पड़ोस में ही अपनी बड़ी बहन हिना और बहनोई बबलू के घर रह रही थी। परिवार में वह चार भाई-बहनों में सबसे छोटी थी।

    सिविल लाइन क्षेत्र के आलमबाग में हुई घटना, मां-बेटा गिरफ्तार

    सीओ सिविल लाइन सर्वम सिंह ने बताया कि हुमा के भाई इकरार के बड़ी बहन पर 40 हजार रुपये थे। रविवार की रात इकरार अपनी मां और भाई रिजवान के साथ बड़ी बहन के घर रुपये मांगने गया था। वहां दोनों पक्षों में विवाद हो गया।

    इकरार ने बहनोई बबलू के साथ गलीगलौच कर दी। आरोप है कि इकरार नशे की हालत में था उसने बहनाई के साथ मारपीट भी कर दी। हुमा ने बहनोई के साथ गाली-गलौच का विरोध किया।

    बड़ी बहन से चालीस हजार के लेनदेन को लेकर हुआ था विवाद

    आरोप है कि विवाद के दौरान हुमा ने मां को चांटा मार दिया। इसके बाद हुमा, उसकी मां और दोनों भाई घर पर आ गए। घर आने पर हुमा का अपने भाई व मां से फिर झगड़ा हुआ। इसके बाद इकरार ने अपने भाई के साथ मिलकर उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। शव को आरोपित मकान में बंद कर भाग गए।

    यह भी पढ़ें- वृंदावन में आज से अतिक्रमण पर ताबड़तोड़ कार्रवाई, सुबह मुनादी के बाद दोपहर में गरजेगा बुलडोजर

    घर के अंदर चारपाई पर पड़ा था युवती का शव

    बहन व बहनोई को इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने पुलिस को सूचित किया। घर के अंदर चारपाई पर युवती का शव पड़ा पाया। मृतका की बड़ी बहन हिना की तहरीर पर पुलिस ने आरोपित भाई इकरार, रिजवान तथा मां नजमा के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। इकरार और नजमा को गिरफ्तार कर लिया।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- UP Weather: तेज धूप और गर्म हवाओं से बढ़ी तपिश, मानसून की रफ्तार धीमी; 20 के बाद राहत