वृंदावन में आज से अतिक्रमण पर ताबड़तोड़ कार्रवाई, सुबह मुनादी के बाद दोपहर में गरजेगा बुलडोजर
वृंदावन में प्रशासन ने अतिक्रमणकारियों के खिलाफ अभियान फिर से शुरू कर दिया है। मंगलवार से टीमें सुबह मुनादी के बाद दोपहर से अतिक्रमण हटाने और अनाधिकृत ...और पढ़ें

वृंदावन में जाम के हालात।
HighLights
वृंदावन में प्रशासन का अतिक्रमण हटाओ अभियान मंगलवार से फिर शुरू।
सुबह मुनादी के बाद दोपहर से होगी अतिक्रमण पर कार्रवाई।
अनाधिकृत वाहनों के प्रवेश पर भी होगी सख्त चालानी कार्रवाई।
संवाद सहयोगी, वृंदावन (मथुरा)। प्रशासन ने अतिक्रमणकारियों के खिलाफ एक बार फिर मोर्चा संभाल लिया है। अत्यधिक भीड़भाड़ के कारण लगे विराम के बाद मंगलवार से टीमें फिर से मैदान में होंगी। सुबह अनाउंसमेंट कर हिदायत दी जाएगी। इसके बाद दोपहर से कार्रवाई शुरू होगी।
अतिक्रमण के साथ ही वाहनों के अनाधिकृत प्रवेश पर भी चालानी कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों का दावा है कि एक हफ्ते में अतिक्रमण को पूरी तरह साफ कर दिया जाएगा।
मंगलवार की सुबह कराई जाएगी मुनादी, दोपहर से अतिक्रमण हटाओ अभियान
वृंदावन परिक्रमा मार्ग समेत प्रमुख बाजारों और तिराहे-चौराहों को अतिक्रमण और जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए चार टीमों का गठन किया गया है। वैसे तो यह टीमें पिछले करीब 10 दिन से लगातार कार्रवाई कर रही हैं, लेकिन अधिक मास में उमड़ी भीड़ को देखते हुए कार्रवाई को थोड़ा विराम दे दिया गया था। परिक्रमा मार्ग समेत प्रमुख मंदिरों के आसपास तो अतिक्रमण के खिलाफ बिल्कुल भी कार्रवाई नहीं हो पा रही थी।
अधिकमास में भीड़ के कारण नहीं हो पा रही थी कार्रवाई, नगर निगम ने की तैयारी
सोमवार को अधिक मास के समापन के साथ ही टीमों को एक बार फिर टारगेट दे दिया गया है। मंगलवार से यह टीमें मैदान में होंगी और अतिक्रमण के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई करेंगी। इस दौरान सुबह अनाउंसमेंट कर हिदायत दी जाएगी। इसके बाद भी जो नहीं मानेगा उससे निपटने के लिए दोपहर से टीमें मैदान में होंगी।
वाहनों के प्रवेश पर लगेगी रोक
वृंदावन परिक्रमा मार्ग समेत अन्य प्रमुख मंदिरों और बाजारों में वाहनों के अनाधिकृत प्रवेश पर भी पूरी तरह रोक लगाई जा रही है। ट्रैफिक पुलिस के इंस्पेक्टर के नेतृत्व में यहां पुलिस बल तैनात रहेगा। वाहनों को प्रवेश की मना करने के लिए भी अनाउंसमेंट की व्यवस्था रहेगी। इसके बाद भी जो नहीं मानेगा उसके खिलाफ चालानी कार्रवाई होगी।
खबरें और भी
अधिकारियों का मानना है कि अतिक्रमण के साथ ही वाहनों का अनाधिकृत प्रवेश भी जाम के लिए जिम्मेदार है। यदि यह रुक जाए तो काफी हद तक जाम से मुक्ति मिल सकती है।
यह भी पढ़ें- UP Weather: तेज धूप और गर्म हवाओं से बढ़ी तपिश, मानसून की रफ्तार धीमी; 20 के बाद राहत
यह भी पढ़ें- सीबीएसई की नई व्यवस्था: अब नौवीं-दसवीं में तीन भाषाएं पढ़ना होगा अनिवार्य; 1 जुलाई से बदलाव
मंगलवार से टीमें एक बार फिर मैदान में होंगी। अधिक मास में उमड़ी भीड़ को देखते हुए कार्रवाई को कुछ विराम दिया गया था। लेकिन अब अतिक्रमणकारियों से सख्ती से निपटा जाएगा। आगामी एक हफ्ते में अतिक्रमण को पूरी तरह साफ करने का टारगेट है।
सुभाष चंद्र, टीम प्रभारी।