विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बुसान तक छाया अलीगढ़ के 'इगलास का लाल', डायरेक्टर विश्वेंद्र सिंह की 'खोरिया' का होगा वर्ल्ड प्रीमियर

Published: Wed, 23 Sep 2026 11:59 AM (IST)

इगलास के मूल निवासी फिल्म निर्देशक विश्वेंद्र सिंह की पहली फीचर फिल्म 'खोरिया' का वर्ल्ड प्रीमियर दक्षिण कोरिया के 31वें ...और पढ़ें

फिल्म निर्देशक विश्वेंद्र सिंह की फिल्म खोरिया।

फिल्म निर्देशक विश्वेंद्र सिंह की फिल्म खोरिया।

HighLights

  1. फिल्म 'खोरिया' का वर्ल्ड प्रीमियर बुसान फिल्म फेस्टिवल में।

  2. निर्देशक विश्वेंद्र सिंह इगलास, अलीगढ़ के मूल निवासी हैं।

  3. फिल्म नेपाली प्रवासी मजदूरों के जीवन संघर्षों पर आधारित है।

संसू, जागरण इगलास (अलीगढ़)। यूपी के गांव तोछीगढ़ के माजरा नगला नन्नू के मूल निवासी फिल्म निर्देशक विश्वेंद्र सिंह ने भारतीय सिनेमा में क्षेत्र का नाम अंतरराष्ट्रीय मंच पर रोशन किया है। उनकी पहली फीचर फिल्म ‘खोरिया’ का वर्ल्ड प्रीमियर दक्षिण कोरिया में आयोजित होने वाले 31वें बुसान इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में होगा। फिल्म छह से 15 अक्टूबर तक आयोजित फिल्म फेस्टिवल के ए विंडो आन एशियन सिनेमा सेक्शन में प्रदर्शित की जाएगी।
नेपाली और हिंदी भाषा में बनी 81 मिनट की फिल्म खोरिया को निहारिका सिंह, फराज खान और प्रयास दीप्ति ने प्रोड्यूस किया है। प्रसिद्ध फिल्ममेकर असीम अहलूवालिया इसके एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर हैं।

बुसान फिल्म फेस्टिवल में दिखाई जाएगी इगलास के लाल की फिल्म ‘खोरिया’

दिल्ली और आसपास के बाहरी इलाकों की पृष्ठभूमि पर आधारित फिल्म दो नेपाली सौतेले भाइयों की कहानी है। बर्ड फ्लू का अचानक प्रकोप उनके संघर्षरत पोल्ट्री फार्म के सामने नई चुनौती खड़ी कर देता है। इसके बीच दोनों भाई अपनी जिंदगी, सम्मान और उम्मीदों को बचाने के लिए संघर्ष करते हैं। फिल्म में नेपाली प्रवासी मजदूरों के जीवन, पलायन, मर्दानगी, मेहनत, उम्मीद और अपनापन तलाशने जैसे विषयों को उभारा गया है।

विश्वेंद्र की फिल्म का दक्षिण कोरिया में छह से 15 अक्टूबर तक होगा वर्ल्ड प्रीमियर

विश्वेंद्र सिंह ने 2019 में शुरू किए डाक्यूमेंट्री प्रोजेक्ट के दौरान दिल्ली और आसपास रहने वाले नेपाल व पूर्वोत्तर भारत के प्रवासी समुदायों को करीब से देखा। इन्हीं अनुभवों से खोरिया की कहानी ने आकार लिया। विश्वेंद्र 2017 से भारतीय सिनेमा में सक्रिय हैं। वे डैडी, फील्ड गाइड टू इविल और नेटफ्लिक्स की सीरीज क्लास में एसोसिएट डायरेक्टर रह चुके हैं। उनकी शार्ट फिल्म हौआ भी कई अंतरराष्ट्रीय फिल्म समारोहों में प्रदर्शित हो चुकी है। वह नगला नन्नू निवासी सेवानिवृत्त एडमिरल राजवीर सिंह के बड़े बेटे और सेवानिवृत्त जनरल विश्वंभर सिंह के भतीजे हैं।

यह भी पढ़ें- नाना रहे बिहार के DGP, माता-पिता भी सिविल सेवा में, अब IAS अनुनय झा बने मुरादाबाद के नए डीएम