आईपीएल खेलकर स्टार क्रिकेटर रिंकू सिंह अलीगढ़ लौटे, जल्द बनाएंगे एक और आशियाना
आईपीएल में शानदार प्रदर्शन के बाद क्रिकेटर रिंकू सिंह अपने गृह नगर अलीगढ़ लौटे और ओजोन सिटी स्थित आवास पर पहुंचे। उन्होंने ओजोन ग्रुप के द गोल्डन एस्ट ...और पढ़ें

रिंकू सिंह के अलीगढ़ आगमन पर ओजोन ग्रुप के चेयरमैन प्रवीण मंगला, निदेशक सागर मंगला ने उनको गमला भेंटकर किया सम्मानित। सौ. ग्रुप

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, अलीगढ़। आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के स्टार बल्लेबाज और भारतीय क्रिकेट टीम के सदस्य रिंकू सिंह रविवार को ओजोन सिटी स्थित अपने आवास पहुंचे। उन्होंने आईपीएल में शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी टीम को मैच जिताने में अहम भूमिका भी निभाई थी।
हाल ही में IPL 2026 में शानदार प्रदर्शन के बाद अपने गृह नगर अलीगढ़ पहुंचे। ओजोन ग्रुप के चेयरमैन प्रवीण मंगला व निदेशक सागर मंगला ने उनका स्वागत किया। स्मृति स्वरूप पौधा भेंट कर उनको सम्मानित भी किया।
क्रिकेटर रिंकू सिंह अपने ओजोन सिटी स्थित आवास पर पहुंचे
ओजोन ग्रुप के चेयरमैन ने कहा कि रिंकू सिंह न केवल अलीगढ़ बल्कि पूरे देश के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं। बताया कि अलीगढ़ आगमन पर रिंकू अपने मित्र वसीम के साथ ओजोन सिटी स्थित द गोल्डन एस्टेट पहुंचे। यहां उन्होंने अल्ट्रा-माडर्न लग्जरी रेजीडेंस अरालियास का दौरा किया। उन्होंने परियोजना की आधुनिक वास्तुकला, विश्वस्तरीय सुविधाओं, हरित वातावरण और प्रीमियम जीवन शैली की विशेष रूप से सराहना की।
ओजोन ग्रुप के चेयरमैन प्रवीण मंगला ने उनको किया सम्मानित
रिंकू ने ओजोन ग्रुप की दूरदर्शी सोच की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस तरह की विश्वस्तरीय सुविधाएं अलीगढ़ जैसे छोटे शहर में उपलब्ध होना गर्व की बात है। कहा कि वे वर्तमान में ओजोन सिटी के निवासी हैं लेकिन भविष्य में द गोल्डन एस्टेट में एक और प्रीमियम घर खरीदने की इच्छा है। ग्रुप के निदेशक ने रिंकू को निरंतर विकास, सफलता और भारतीय क्रिकेट में नई ऊंचाइयों को छूने की कामना की।